फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर सोमिता की कहानी: रफ्तार और जुनून... नोएडा से गुरुग्राम के लिए राइड पर निकली, BMW बाइक की कार से टक्कर

Tue, 08 Apr 2025 02:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

हरियाणा के गुरुग्राम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाइकर्स युवती की तेज रफ्तार की वजह से मौत हो गई। तेज रफ्तार BMW बाइक कार से जा टकराई। युवती नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब किया करती थी। 
विज्ञापन
1 of 4
सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
बाइक राइडिंग की शौकीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बीते रविवार की सुबह लगभग 9.30 बजे गुरुग्राम के लैपर्ड ट्रैल रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। राइडिंग के दौरान युवती की बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स बाइक एक वरना कार से टकरा गई।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हादसे में बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया गया और उसके परिजनों को सूचित किया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में हादसा: फाजिलपुर के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, पहले एक के बाद एक सिलेंडर फटे, मची चीख-पुकार
विज्ञापन

3 of 4
बाइक राइडिंग की शौकीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला
मृतका के परिजनों की शिकायत पर बादशाहपुर थाना में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बाइक राइडर ग्रुप के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

4 of 4
बाइक राइडिंग - फोटो : Freepik
बताया जा रहा है कि मृतक युवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और नोएडा में ही एक कंपनी में नौकरी करती थी। युवती नोएडा के सेक्टर-135 में बाइक राइडिंग ग्रुप का हिस्सा थी और बीते शनिवार को अपने ग्रुप के साथ नोएडा से गुरुग्राम के लैपर्ड ट्रैल में आई हुई थी। उनके ग्रुप में 20 बाइक राइडर थे, जिनमें लगभग 15 महिलाएं बाइक चला रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 28 साल की सोमिता सिंह लखनऊ की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें