हरियाणा के चार मौजूदा और पंजाब के तीन पूर्व विधायकों को जान से मारने की धमकी देने तथा रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ ने अलग-अलग जगहों से 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बदमाशों के पाकिस्तान कनेक्शन का भी पर्दाफाश किया है। आरोपियों की पहचान बेतिया (बिहार) निवासी दुलेश आलम, बस्ती(यूपी) निवासी बदरे आलम, बिहार के गोपालगंज निवासी अमित यादव उर्फ राधेश्याम, मोतीहारी निवासी सद्दीक अनवर, मुजफ्फरपुर निवासी सनोज कुमार और बेतिया निवासी कैश आलम के रूप में हुई। एसटीएफ सभी को 8 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। एसटीएफ की गिरफ्त में आए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान में बैठे उनके आका विधायकों को धमकी देने के लिए अपने देश नहीं बल्कि भारत के मध्य-पूर्व के मित्र राष्ट्रों के फोन नंबर का इस्तेमाल करते थे। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों का उद्देश्य मित्र राष्ट्रों के साथ भारत के संबंध खराब करना भी हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि बार-बार जोर देने पर भी एसटीएफ आईजी सतीश बालन ने उन देशों के नाम का खुलासा नहीं किया, जहां से विधायकों को धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों को ध्यान में रखकर उन देशों के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। जांच में पता चला है कि बदमाश पैसों के लेन-देन के लिए सामान्य लोगों को अपना माध्यम बनाते थे।
विज्ञापन
3 of 7
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी व गरीब लोगों से संपर्क कर उनको 15-20 हजार रुपये का लालच देकर बैंक में खाता खुलवाते थे। उस खाते के सारे कागजात (बैंक पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड, एटीएम पासवर्ड) अपने पास रख लेते थे। साथ ही हर खाते को ऑपरेट करने के लिए फर्जी सिम कार्ड भी खरीद लेते थे। तफ्तीश के दौरान एसटीएफ ने पाया कि बदमाश पाकिस्तान में रहने वाले करीब 10 लोगों से सीधे संपर्क में थे और इन्हीं के इशारे पर रंगदारी मांगी जाती थी।
4 of 7
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
धमकियों से किसी गैंग का कोई हाथ नहीं
एसटीएफ की जांच में साफ हो गया कि इन धमकियों में किसी आपराधिक गैंग और आतंकी संगठन का कोई हाथ नहीं है बल्कि यह फ्रॉड करने वाला पेशेवर गैंग है। इनके साथी पाकिस्तान और मध्य पूर्व के अन्य देशों में बैठे हैं। अपराधी धमकी देकर कौन बनेगा करोड़पति या लॉटरी निकलने का लालच देकर पैसे निकलवाते तथा दुलेश व अमित द्वारा दिए गए बैंक खातों में पीड़ितों से पैसे डलवाते।
विज्ञापन
5 of 7
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल के रास्ते भी जाता था पैसा
दुलेश व अमित पैसों को या तो एटीएम से निकालते या फिर पाकिस्तान में बैठे अपराधियों द्वारा दिए गए भारतीय बैंक खातों में डलवाते थे। भारतीय लोगों से ठगी गई रकम को नेपाल के रास्ते हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजा जाता था। खास बात यह है कि आरोपियों ने एसटीएफ के भी एक कर्मचारी को धमकी देने का दुस्साहस किया था।
विज्ञापन
6 of 7
एसटीएफ ने बदमाशों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
30-50 हजार की रोजाना होती थी लेनदेन
एसटीएफ ने बताया कि जो फोन नंबर मिले हैं, उनमें से 10-20 पाकिस्तान के हैं। जो बैंक खाते मिले हैं, उनमें 30-50 हजार रोजाना ही पूरे देश भर से डिपॉजिट कराते थे। एसटीएफ ने आशंका जताई है कि आरोपी 2-3 साल से इस तरह के काम में जुटे थे। हालांकि, एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि बादली विधायक कुलदीप वत्स के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के मामले से इनका कोई संबंध नहीं है।
अलग-अलग फोन नंबर का करते थे इस्तेमाल
बदमाशों ने पंजाब के जिन 3 विधायकों को धमकी दी है, उसको लेकर एसटीएफ ने आशंका जताई है कि उनकी लिस्ट ऑनलाइन निकाली होगी और तब वे मौजूदा विधायक रहे होंगे। वहीं बाद में सरकार बदल गई होगी। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश हर व्यक्ति से धमकी व रंगदारी के लिए अलग-अलग नंबर का इस्तेमाल करते और पैसे डिपॉजिट कराने के लिए भी अलग-अलग खातों का इस्तेमाल करते थे।