फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पूर्व फौजी ने पत्नी के साथ मिलकर बहू और किराएदार के परिवार को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध बने वजह

Wed, 25 Aug 2021 11:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह हत्या करते समय पति के साथ ही मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने दोपहर के वक्त दोनों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
1 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में एक रिटायर्ड फौजी द्वारा अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में चार लोगों की बेरहमी से हत्या करने के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने रिटायर्ड फौजी की पत्नी  विमलेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह हत्या करते समय पति के साथ ही मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने दोपहर के वक्त दोनों को अदालत में पेश किया। आरोपी फौजी को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी को जेल भेज दिया गया है। इन हत्याओं में फौजी के बेटे आनंद की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि राजेंद्र पार्क क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद मंगलवार सुबह आरोपी रिटायर्ड फौजी ने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया था। पुलिस उसकी बातों से हैरान रह गई। आननफानन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची के शव पड़े थे। पुलिस को पता चला कि आरोपी ने किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) के साथ ही अपनी बहू सुनीता को भी मौत के घाट उतार दिया था। उसने बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में पूरी वारदात को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के अनुसार पहले उसने बहू सुनीता की हत्या की थी और उसके बाद किराएदारों पर हमला किया था। इसके बाद वह नहाने गया और वह दो घंटे तक आराम करने के बाद थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, सुनीता का दाह संस्कार उसके मायके महेंद्रगढ़ कनीना में किया जा रहा है। मायके के लोग सुनीता की 11 वर्षीय बेटी को भी साथ ले गए हैं। 
 

4 of 6
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आरोपी के बेटे की लोकेशन खाटू श्याम की मिली है। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ दर्शन के लिए गए हुए हैं। उन्हें फोन पर पूरी वारदात की सूचना दी गई है। पुलिस के मुताबिक, राय सिंह के पुत्र आनंद यादव गुरुग्राम की जिला अदालत में वकील हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जांच में पता चला कि बिहार के सीवान जिले का निवासी कृष्ण तिवारी करीब ढाई साल से आरोपी रिटायर्ड फौजी के मकान में किराएदार था। वह एक्सिस बैंक की सेक्टर-14 स्थित शाखा में नौकरी करता था। आरोपी रिटायर्ड फौजी को कृष्ण और अपनी बहू सुनीता के बीच अवैध संबंधों को लेकर शक था। घटना के बाद कृष्ण के रिश्तेदार दिल्ली निवासी अश्विनी मिश्रा ने राजेंद्र पार्क थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
अब अश्विनी ने अवैध संबंधों की बात को भी स्वीकार किया है। उसने यह भी बताया कि कृष्ण और आरोपी मकान मालिक के बीच किराए को लेकर भी विवाद चल रहा था। वह 5500 रुपये प्रति माह के दर से किराए पर रहता था और बीते 10 महीनों से किराया नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें