फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: फर्जी नंबर की कार से 30 सेकेंड में अंजाम दी लूट, जल्दबाजी में पैसों से भरे छह बैग छोड़ गए बदमाश

Tue, 19 Apr 2022 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
गुरुग्राम में लूट - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर सुभाष चौक के पास निजी कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर 96.32 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे हुई। कंपनी के दो कर्मचारी ईको वैन में ही 6 अन्य कैश से भरे बैग के साथ बैठे अपने तीसरे साथी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान यूपी की ग्रे कलर की मारुति कार में सवार पांच बदमाशों ने कार में बैठे दोनों कर्मचारियों की आंखों में मिर्च का पाउडर डालने के बाद सुरक्षा गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया। कार में नकदी के सात बैग थे। इनमें से एक बैग बदमाश लूट ले गए। हाईवे पर दिनदहाड़े हुई डकैती की यह वारदात शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ग्रे कलर की कार में बागपत का था फर्जी नंबर, कार दिल्ली की ओर हुई रवाना
गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर 96.32 लाख रुपये की लूट की वारदात को बदमाशों ने मात्र 30 सेकेंड में अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि पेट्रोल पंप के सामने ग्रे कलर की कार रुकते ही बदमाशों ने कलेक्शन कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची डालकर गन दिखाते हुए एक बैग को लूट लिया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों को इतनी जल्दी थी कि छह बैग में और पैसा था, वह उसे कार में ही छोड़कर फरार हो गए। अपराध शाखा की जांच टीम को पता चला है कि लूट की वारदात के बाद आरोपी बदमाश कार से दिल्ली की ओर गए हैं। कार पर बागपत का फर्जी नंबर लगा हुआ था। मामले की जांच कर रही टीम को यूपी के बदमाशों की होने का अंदेशा है। कार में लगा नंबर भी फर्जी निकला है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में सरकार के दबाव से बदमाशों ने वारदात करना छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि उनकी ओर से ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। कंपनी के बागपत कर्मचारियों का कनेक्शन पुलिस तलाश रही है।  

 

4 of 5
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों की मांगी डिटेल
सीआईए टीम ने कंपनी में यूपी के रहने वाले कर्मचारी व अचानक अवकाश पर जाने वालों का ब्यौरा मांगा है। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का मानना है कि बदमाशों ने तीन से पांच दिन रेकी की होगी। इसके साथ ही किसी पुराने कर्मचारी की मिलभगत भी हो सकती है। जांच हर पहलू पर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैन में पड़ी मिर्च - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम सभी पहलू पर काम कर रही है। जांच के दौरान कंपनी प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।  
कला रामचंद्रन, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें