फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका हत्याकांड: बंदिशें और आजाद जीवन...टेनिस खिलाड़ी जाना चाहती थी यहां, बाप ने नहीं दी इजाजत; चैट से खुलासा

Sun, 13 Jul 2025 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। राधिका ने अक्तूब-नवंबर तक विदेश जाने की योजना बनाई थी, लेकिन उनके पिता दीपक ने इस बारे में अनुमति नहीं दी थी। व्हाट्सएप चैट से इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 13
Gurugram radhika yadav - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में हुए टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग बयान दर्ज करेगी। उनके बयानों में देखा जाएगा कि राधिका हत्याकांड को लेकर क्या बात सामने आती है। पुलिस जांच करेगी कि घर में विवाद कितने समय से चल रहा था और उसकी मुख्य वजह क्या थी। राधिका के मोबाइल और उसके सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 13
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की थी चर्चा
राधिका हत्याकांड मामले में अभी तक अकादमी में राधिका यादव के प्रशिक्षण पर ग्रामीणों द्वारा पिता दीपक यादव को टोकने, इनामुल हक के साथ वीडियो सॉन्ग बनाने, अंतरजातीय विवाह करने, झगड़े के कारण घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने आदि के बारे में चर्चा हो रही है। 



 
विज्ञापन

3 of 13
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
इनमें कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतका के परिवार वालों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी।

4 of 13
पुलिस की गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विदेश जाना चाहती थी राधिका
उधर, यह भी जानकारी सामने आई है कि टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव विदेश जाना चाहती थी। सोशल मीडिया पर राधिका की कोच अजय यादव के साथ व्हाट्सएप चैट भी सामने आई हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 13
कारवां गाने में अभिनय करती हुई राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जीना चाहती थी स्वतंत्र जिंदगी
राधिका ने कोच से कहा था कि वह घर में लगीं बंदिशों से परेशान हो चुकी है, वह स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहती थी। इसके लिए वह दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती है। 

 
विज्ञापन

6 of 13
Radhika Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
टेनिस खिलाड़ी राधिका ने अक्तूब-नवंबर तक विदेश जाने की योजना बनाई थी, लेकिन उनके पिता दीपक ने इस बारे में अनुमति नहीं दी थी। राधिका ने व्हाट्सएप चैट में कोच अजय से कहा कि इधर काफी पाबंदियां हैं और वह जिंदगी को एंजॉय करना चाहती है। 

 
विज्ञापन

7 of 13
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
कोच ने राधिका को चीन जाने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन राधिका ने खाने-पीने की समस्या की बात कहकर मना कर दिया था। हालांकि राधिका की बढ़ती आर्थिक स्वतंत्रता और उसके टेनिस प्रशिक्षण को लेकर उसके पिता दीपक यादव नाराज थे। 

 

8 of 13
बेटी की हत्या के आरोपी को अदालत में पेश करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'एफआईआर इस तरह से लिखना कि मुझे फांसी की सजा हो'
दीपक के भाई विजय ने बताया कि हमने और पुलिस ने कई बार पूछा कि ऐसा क्यों किया, लेकिन इस पर दीपक चुप रहा। भाई विजय यादव ने कहा कि जब वह थाने में थे तो छोटे भाई ने पुलिस से कहा कि मेरे बयान और एफआईआर इस तरह से लिखना कि मुझे फांसी की सजा हो।  

9 of 13
टेनिस खिलाड़ा राधिका यादव - फोटो : अमर उजाला
नहीं थी खुद की अकादमी
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की अपनी खुद की टेनिस अकादमी नहीं थी। वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थीं। राधिका यादव सेक्टर-56 थाने के पास ही सरकारी जमीन पर बने एक कोर्ट को किराए पर लेकर खिलाड़ियों को टेनिस सिखाती थी। 

 

10 of 13
राधिका यादव हत्याकांड - फोटो : एजेंसी
पिता दीपक यादव राधिका को टेनिस अकादमी में प्रशिक्षण देने से रोकता था। पिता के मना करने के बावजूद भी राधिका यादव ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना जारी रखा था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 

 

11 of 13
Radhika Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
राधिका को गोली मारने की घटना के बाद सामने आया था कि दीपक यादव ने करीब सवा करोड़ रुपये खर्च करके बेटी राधिका यादव के लिए टेनिस अकादमी खुलवाई थी, लेकिन पुलिस जांच में राधिका की अकादमी खोलने संबंधी पुष्टि नहीं हो सकी।

12 of 13
ग्राउंडसमैन संदीप से राधिका की चैट - फोटो : अमर उजाला
ग्राउंडमैन को अकादमी में आने का लिखा था मैसेज
एक निजी टेनिस अकादमी के ग्राउंडसमैन संदीप का कहना है कि राधिका यादव ने बीते बुधवार को उनसे नॉर्मल तरीके से बातचीत की थी। टेनिस कोर्ट को लेकर बुधवार की सुबह व शाम को राधिका ने ग्राउंडमैन को मैसेज किए थे। 


 
विज्ञापन

13 of 13
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
विंबलडन खेलना था राधिका का सपना
राधिक ने बुधवार की रात का ग्राउंडमैन से मैसेज करके पूछा था कि बृहस्पतिवार की सुबह टेनिस कोर्ट के खेलने के बारे में पूछा था। ग्राउंडमैन ने कोर्ट उपलब्ध नहीं होने के बारे में मना कर दिया था वहीं, राधिका के फिजियोथेरेपिस्ट रहे डॉ. मनोज ने कहा वह खेल में बड़ा नाम कमाना चाहती थी और विंबलडन खेलना उसका सपना था।

यह भी पढ़ें: Radhika Yadav: 'राधिका से कैसा था रिश्ता, पहली बार कहां मिले, आखिरी बार कब हुई बात', इनामुल ने बताई पूरी कहानी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें