गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में हुए चौहरे हत्याकांड में आरोपी की पुत्रवधू मृतका सुनीता यादव के भाई अशोक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पेशे से वकील जीजा आनंद व उसके परिजनों ने जमीन के लिए सुनीता को मानसिक व शारीरिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि उसे चार साल तक मायके में रहना पड़ा। इस बीच उसने वहीं से अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। कई बार इसे लेकर राजेंद्रा पार्क में पंचायत भी की गई, लेकिन ससुराल वाले सुनीता द्वारा उसके हिस्से की जमीन बेचने की बात पर अड़े रहे। सुनीता के हिस्से में जो जमीन है, उसकी आज की कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास है। आनंद कई बार अशोक को धमकी दे चुका था कि उसकी बहन के मरने के बाद जमीन उसकी ही हो जाएगी। हत्याकांड की रात जब आनंद व उसके पिता राय सिंह व मां ने सुनीता को मौत के घाट उतार दिया तो यह सब किराएदार कृष्णकांत तिवारी, उनकी पत्नी अनामिका तिवारी व उनकी बेटी ने देख लिया था। इस कारण उन्हें भी मार डाला।
विज्ञापन
2 of 5
gurugram murder case
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस मामले में आनंद का पिता राव राय सिंह पुलिस के सामने यह बयान दे चुका है कि उसने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। अशोक का साफ कहना है कि इतनी बड़ी रकम के लालच में ही उन्होंने बहन की हत्या की है। वहीं, यह भी बताया है कि आनंद व उसका परिवार सुनीता से अतिरिक्त दहेज की मांग भी करता रहता था।
विज्ञापन
3 of 5
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले चार लोगों की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा किया था, इसमें पुलिस ने कहा था कि इन हत्याओं का कारण किराएदार कृष्ण कांत तिवारी और रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू सुनीता के बीच अवैध संबंध रहे हैं। इस मामले में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को दोषी मानकर गिरफ्तार कर लिया था।
4 of 5
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह की पुत्रवधू से किरायेदार के अवैध संबध थे। इसकी जानकारी उसे जनवरी 2021 में हो गई थी। उसी के बाद किराएदार से मकान खाली करने को कहा था। कहने के बावजूद उसने न मकान खाली किया और न ही दस माह से मकान का किराया दिया था। जबकि वह इस मकान में ढाई साल से 5500 रुपये महीने का किराएदार है। इस हिसाब से उस पर दस महीने का किराया 55 हजार रुपये बकाया था।
आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में 24 अगस्त को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।