फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम हिट एंड रन: जिम संचालक और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी, जिंदगी की तस्वीरों से काफी अलग कल्याण का प्रोफाइल

Wed, 16 Sep 2026 01:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारकर भागे कार चालक कल्याण बैंसला को पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कल्याण बैंसला का सोशल मीडिया प्रोफाइल जिंदगी की तस्वीरों से काफी अलग है। बैंसला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करता था। सोमवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया था।
विज्ञापन
1 of 15
Gurugram hit-and-run - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार कल्याण बैंसला की जिंदगी की तस्वीर सोशल मीडिया पर दिखने वाली उसकी प्रोफाइल से काफी अलग नजर आ रही है। फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और खेलों को अपनी पहचान बनाने वाला बैंसला अब गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में आरोपी है।

बैंसला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करता था। कई तस्वीरों में वह जिम में कसरत करते और अपनी मजबूत कद-काठी दिखाते नजर आता था। 
विज्ञापन

2 of 15
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी प्रोफाइल में उसने खुद को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय रग्बी टीम से जुड़ा खिलाड़ी बताया था। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने का दावा भी उसकी सोशल मीडिया पहचान का हिस्सा रहा।

 
विज्ञापन

3 of 15
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
घटना के बाद डीएक्टिवेट किया इंस्टा अकाउंट
बैंसला मूल रूप से पलवल का रहने वाला है और वहां जिम चलाता है। जिम संचालक के साथ वो पूर्व कबड्डी खिलाड़ी भी है। उसकी सार्वजनिक पहचान का बड़ा हिस्सा खेल और फिटनेस से जुड़ा रहा है। 13 सितंबर को गोल्फ कोर्स रोड की घटना के बाद उसका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया। 
 

4 of 15
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर लगने की घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। घटना के बाद बैंसला का इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट हो चुका है। इससे पहले उसके अकाउंट पर फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी तस्वीरें प्रमुखता से मौजूद थीं।
विज्ञापन

5 of 15
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी के परिजन बोले- निष्पक्ष हो जांच
गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोपी कल्याण बैसला टिकरी गुर्जर गांव, पलवल का रहने वाला है। वह शहर की न्यू कॉलोनी में जिम चलाता है और कबड्डी खिलाड़ी रह चुका है। मंगलवार को आरोपी के परिजन खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम से मिले। 

 
विज्ञापन

6 of 15
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने परिजनों से कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है जो आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, आरोपी के अधिवक्ता नवीन बैसला ने कहा कि यह हिट एंड रन का मामला नहीं है। आरोपी के दोस्त परमवीर पोसवाल ने बताया कि यदि कल्याण की भागने की मंशा होती तो वह लालबत्ती पर रुकता ही नहीं। 
 
विज्ञापन

7 of 15
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : वीडियो ग्रैब
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मामले को लेकर अलग-अलग तरह का नैरेटिव चलाया जा रहा है। 
 

8 of 15
सड़क पर घिसटती बाइक राइडर शिवानी उर्फ सिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला बैंसला गिरफ्तार
गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारकर भागे कार चालक कल्याण बैंसला को पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा, बैंसला को हत्या की कोशिश और पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कल्याण और उसके चचेरे भाई लवनीश को राजस्थान के दौसा जिले के राजगढ़ से दबोचा गया। बैंसला ने रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार से टक्कर मारकर महिला बाइकर सिया को गिरा दिया था। 
 

9 of 15
आरोपी कल्याण बैंसला की कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
घटना के समय कार में लवनीश भी सवार था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि बैंसला (33) जिम मालिक और दो बच्चों का पिता है। सिया ने हिट-एंड-रन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।

 

10 of 15
सड़क पर घिसटती बाइक राइडर शिवानी उर्फ सिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
हिरासत से भाग रहा था
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद बैंसला ने पेशाब करने के बहाने हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान गिरने से वह घायल हो गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कल्याण के दोस्त की मारुति सुजुकी की सियाज कार भी जब्त कर ली। कल्याण के वकील नवीन बैंसला ने कहा, मेरा मुवक्किल टक्कर वाली जगह से इसलिए भाग गया क्योंकि उसे भीड़ के हमले का डर था।
 

11 of 15
Gurugram hit and run - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हम परेशान कर रहे थे तो पीछा क्यों किया'
गुरुग्राम हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में पीड़ित युवती ने अपनी बात रखी है। युवती ने कहा कि हादसे के बाद से घटना से जुड़े वीडियो लगातार सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर चल रहे हैं। पीड़िता ने वीडियो में लगाए जा रहे कुछ आरोपों पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा।

 

12 of 15
पीड़ित शिवानी उर्फ सिया - फोटो : ani
युवती का कहना है कि कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि बाइक को बार-बार तेज और धीमा किया जा रहा था। ऐसा कर दूसरे वाहन चालकों को परेशान किया जा रहा था। युवती ने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कौन किसे परेशान कर रहा था। 

13 of 15
पीड़ित शिवानी उर्फ सिया - फोटो : अमर उजाला
उसने यह भी सवाल उठाया कि अगर उन्हें लग रहा था कि बाइक की रफ्तार कभी तेज तो कभी धीमी की जा रही है, तो वे पूरे रास्ते उसका पीछा क्यों कर रहे थे। युवती ने दावा किया कि सामने से आई गाड़ी ने लेन बदलते हुए उसकी बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। उसके मुताबिक घटना के दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हादसे का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। 

14 of 15
पीड़ित शिवानी उर्फ सिया - फोटो : अमर उजाला
युवती ने कहा कि अगर टक्कर के बाद कुछ सेकंड का अंतर भी होता तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी। उसने सवाल उठाया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर क्यों नहीं रुका और यह देखने की कोशिश क्यों नहीं की कि घायल व्यक्ति की हालत कैसी है। युवती ने सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

15 of 15
Gurugram hit-and-run cas - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उसने कहा कि दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए वाहन चालकों को जिम्मेदारी से गाड़ी चलानी चाहिए। उसने सोशल मीडिया पर समर्थन देने वाले लोगों का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें