फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: '...मैं बच नहीं पाती', अदालत में सिया बोली- उसने बार-बार कार को पास लाकर डराया

Wed, 16 Sep 2026 08:58 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम की जिला अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने बाइक राइडर सिया ने बयान दर्ज कराए। इस दौरान सिया ने बताया कि कार सवार आरोपी ने खिड़की से कमेंट किया। उसे नजरअंदाज किया तो आरोपी कार से पीछा करने लगा। सोमवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया था।
विज्ञापन
1 of 17
Gurugram hit-and-run case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक सवार युवती को टक्कर मारने के मामले में मंगलवार शाम जिला अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराते समय सिया ने कहा मैंने यदि सुरक्षा किट नहीं पहनी होती तो शायद मैं बच न पाती। सिया ने नाम और पता बताते हुए खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया।

सिया ने बताया कि रविवार को वह बाइक सवार दोस्तों के साथ गुरुग्राम में एक कैफे तक सवारी पर निकली थी। रास्ते में एक कार सवार आरोपी ने खिड़की से कमेंट किया। युवती ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी कार से पीछा करने लगा। उसने बार-बार कार को मोटरसाइकिल के करीब लाकर डराया।
 
विज्ञापन

2 of 17
सड़क पर घिसटती बाइक राइडर शिवानी उर्फ सिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
सेक्टर-56 मेट्रो स्टेशन पार करते हुए आरोपी ने तेज रफ्तार से टक्कर मारी और भाग गया। उसने रुककर देखने की जहमत तक नहीं उठाई। मेरे दोस्त ने उसे रोकने का प्रयास किया तो भी आरोपी गाली देकर कार भगा ले गया।
विज्ञापन

3 of 17
पीड़ित शिवानी उर्फ सिया - फोटो : ani
हम परेशान कर रहे थे तो पीछा क्यों किया
हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में युवती ने अपनी बात रखी है। युवती ने कहा कि हादसे के बाद से घटना से जुड़े वीडियो लगातार सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर चल रहे हैं। पीड़िता ने वीडियो में लगाए जा रहे कुछ आरोपों पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा।

 

4 of 17
Gurugram hit and run - फोटो : वीडियो ग्रैब
युवती का कहना है कि कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि बाइक को बार-बार तेज और धीमा किया जा रहा था। ऐसा कर दूसरे वाहन चालकों को परेशान किया जा रहा था। युवती ने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कौन किसे परेशान कर रहा था। 
 
विज्ञापन

5 of 17
सड़क पर घिसटती बाइक राइडर शिवानी उर्फ सिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
उसने यह भी सवाल उठाया कि अगर उन्हें लग रहा था कि बाइक की रफ्तार कभी तेज तो कभी धीमी की जा रही है, तो वे पूरे रास्ते उसका पीछा क्यों कर रहे थे। युवती ने दावा किया कि सामने से आई गाड़ी ने लेन बदलते हुए उसकी बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। 

 
विज्ञापन

6 of 17
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : वीडियो ग्रैब
उसके मुताबिक घटना के दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हादसे का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। युवती ने कहा कि अगर टक्कर के बाद कुछ सेकंड का अंतर भी होता तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी। उसने सवाल उठाया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर क्यों नहीं रुका और यह देखने की कोशिश क्यों नहीं की कि घायल व्यक्ति की हालत कैसी है।
विज्ञापन

7 of 17
पीड़ित शिवानी उर्फ सिया - फोटो : अमर उजाला
राइडिंग गियर पहनने के बावजूद बाइकर सिया को कई जगह चोटें
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को टक्कर मारने के मामले में शिवानी के भाई दीपांकर चौहान ने राजस्थान से गिरफ्तार किए गए कार चालक कल्याण बैंसला के इस दावे को खारिज किया कि घटना गलती से हुई थी।
 

8 of 17
आरोपी कल्याण बैंसला की कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
भाई ने कहा-कार चालक खुद को बचाने के लिए कह रहा कि सब कुछ सामान्य था
दीपांकर ने कहा कि आरोपी खुद को बचाने के लिए कह रहा है कि सब कुछ सामान्य था। अगर यह गलती थी, तो उसे रुकना चाहिए था। घटना में शिवानी उर्फ सिया की स्पोर्ट्स बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई थी। 
 

9 of 17
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
दीपांकर बताते हैं कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि राइडिंग गियर होने के बावजूद सिया के घुटने में सूजन है। पीठ और गर्दन की मसल्स में खिंचाव है। बाएं हाथ और दोनों हथेलियों में खरोंच है।

 

10 of 17
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
दर्ज किए बयान
गहन जांच और फुटेज विश्लेषण के बाद अभियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास)  शामिल की गई है। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।

11 of 17
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
पिता बोले- टक्कर मारने का ही था इरादा
सिया के पिता रोशन चौहान बताते हैं कि बेटी राजनीतिक और सामाजिक तौर पर काफी सक्रिय है। प्राॅपर्टी के बिजनेस में मेरा भी साथ देती है। काम का तनाव कम करने के लिए महीने में एकाध रविवार दोस्तों के साथ गुरुग्राम के बाइकर्स कैफे जाती है। पिता ने आरोप लगाया कि कार चालक ने उसकी बेटी का पीछा किया।

12 of 17
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
सिया ने कार चालक को कई बार दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी थी। अगर उसके बाद भी कोई व्यक्ति दुर्घटना को अंजाम देता है, तो साफ है कि उसका इरादा टक्कर मारने का ही था। पिता रोशन चौहान ने कहा कि हम चाहते हैं कि घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

13 of 17
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : अमर उजाला
कार में बैठे लोग भी और वह युवक भी, जिसने अपनी गाड़ी दी थी। ऐसे लोगों के खिलाफ पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए। अगर गुरुग्राम जैसे हाईटेक शहर में दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं होती हैं, तो महिलाएं कहां सुरक्षित हैं। 

14 of 17
पीड़ित शिवानी उर्फ सिया - फोटो : अमर उजाला
आयोग ने मांगी रिपोर्ट
हरियाणा महिला आयोग ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त से तत्काल कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट प्राथमिकी या दैनिक डायरी रिपोर्ट की प्रति और संबंधित रिकॉर्ड के साथ जमा करनी होगी। आयोग ने महिला की पहचान कानून द्वारा अनुमेय होने के अलावा गोपनीय रखी जाएगी।
 

15 of 17
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला बैंसला गिरफ्तार
गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारकर भागे कार चालक कल्याण बैंसला को पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा, बैंसला को हत्या की कोशिश और पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कल्याण और उसके चचेरे भाई लवनीश को राजस्थान के दौसा जिले के राजगढ़ से दबोचा गया।

16 of 17
गुरुग्राम हिड एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
बैंसला ने रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार से टक्कर मारकर महिला बाइकर सिया को गिरा दिया था। घटना के समय कार में लवनीश भी सवार था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि बैंसला (33) जिम मालिक और दो बच्चों का पिता है। सिया ने हिट-एंड-रन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।
 
विज्ञापन

17 of 17
Gurugram hit-and-run cas - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिरासत से भाग रहा था
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद बैंसला ने पेशाब करने के बहाने हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान गिरने से वह घायल हो गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कल्याण के दोस्त की मारुति सुजुकी की सियाज कार भी जब्त कर ली। कल्याण के वकील नवीन बैंसला ने कहा, मेरा मुवक्किल टक्कर वाली जगह से इसलिए भाग गया क्योंकि उसे भीड़ के हमले का डर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें