चिनटेल्स पैराडाइसो के तीन अन्य टावरों में भी दरार आ गईं हैं। यहां अलग-अलग टावर के करीब एक दर्जन फ्लैटों में रीनोवेशन का काम भी चल रहा है। संबंधित फ्लोर के फ्लैट पर हरा पर्दा लगा दिया गया है। इससे लोगों में दहशत में हैं। सोसाइटी के ई ब्लॉक, जी ब्लॉक और एफ ब्लॉक की टावरों में दरार आने की शिकायत लोग कर रहे हैं। यही नहीं क्लब का भवन, जिसके ऊपर कोई इमारत नहीं है, उसके नीचे के पार्किंग के पिलर में भी दरार आने लगी है। पार्किंग में लोगों ने गाड़ी खड़ा करना बंद कर दिया है।