गुरुग्राम में जगह जगह जलभराव
- फोटो : एएनआई
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने वर्षा के उपरांत राजीव चौक, मेदांता रोड, ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सुशांत लोक फेज वन, गैलेरिया मार्किट टी पॉइंट रेड लाइट, ओल्ड दिल्ली रोड पर कोमोरेड बबरू भान यादव मार्ग पर लेग वन आदि स्थानों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस बार जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारी की थी। जिसके चलते गुरुग्राम में जलभराव वाले 112 क्रिटिकल प्वाइंट्स की पहचान की गई थी। इन स्थानों पर जल निकासी के लिए एचसीएस स्तर के 14 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। जिन सड़कों पर अधिक जलभराव हुआ वहां से ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया। रविवार अल सुबह से जारी बरसात के बावजूद निकासी का कार्य दिन भर जारी रहा।