फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोते-रोते थाने पहुंचा पति और बोला- साहब मेरी बीवी खाना बनवाती है, कपड़े धुलवाती है

Thu, 26 Apr 2018 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
fighting couple
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक पति ने पुलिस से शिकायत कर अपनी पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 7
wedding
पति रोते-रोते थाने पहुंचा और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उससे घर का सारा काम करवाती है। पीड़ित पति ने शिकायत में कहा है उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
sweeping
उसकी पत्नी तभी से कपड़ा धोना, खाना बनाना और झाड़ू लगाने समेत घर के काम कराती है।

4 of 7
sweeping
इस बात की शिकायत पति ने अपने ससुराल में की तो पत्नी की प्रताड़ना और बढ़ गई। इसके बाद तो पत्नी पीड़ित से पोछा भी लगवाने लगी।
विज्ञापन

5 of 7
डिप्रेशन - फोटो : SELF
यही नहीं काम नहीं करने पर दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। घर का काम करने की वजह से उसे दफ्तर जाने में देर हो जाती थी जिस कारण उसे अपनी नौकरी भी छोड़नी पड़ी है।
विज्ञापन

6 of 7
नोएडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की बेरुखी से परेशान पति ने मंगलवार देर शाम पत्नी पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नोएडा पुलिस
पुलिस का कहना है पीड़ित पति की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें