दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में लॉ फर्म टीएंडटी के यहां से बरामद 13.50 करोड़ रुपये के मामले में नया खुलासा सामने आया है। लॉ फर्म के मालिक रोहित टंडन ने बताया कि उसने 2.61 करोड़ रुपये के नए नोट कोलकाता से मंगाए थे। कोलकाता में ये नोट बैंकों में पुराने नोटों से ही बदलवाए गए थे।
विज्ञापन
2 of 7
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
रोहित टंडन ही अपने स्तर पर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलवा रहा था। आयकर विभाग ने सोमवार को रोहित टंडन से कई घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी।
विज्ञापन
3 of 7
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि 2000 के नए नोट और 100 के ज्यादातर नोट कोरियर से कोलकाता से दिल्ली आए थे। जिन बॉक्स में ये नए नोट रखे हुए थे उन पर कोरियर की पर्चियां लगी हुई हैं। इसके अलावा ये पैसा अटैची व सूटकेस में रखे हुए थे। इन सूटकेस में नोटों को भरकर ट्रेन से दिल्ली लाया गया था।
4 of 7
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस का कहना है कि रोहित टंडन लॉ फर्म चलाने के अलावा राजनेता, वकील व अफसर के बीच लाइजनिंग का काम करता है। उसकी नेताओं समेत अफसरों के बीच काफी अच्छी उठक-बैठक है। लॉ फर्म मालिक ने ये भी खुलासा किया है कि उसके पास जो पैसा मिला है, वह और लोगों का है। वह कमीशन लेकर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलवा रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसी जानकारी मिल रही है कि रोहित टंडन कुछ नेताओं के पुराने नोटों को बदलवा रहा था।
विज्ञापन
6 of 7
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस व आयकर विभाग इन नोटों की सीरीज से ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये नोट मुद्रण प्रेस से कोलकाता की किस ब्रांच में पहुंचे थे। इतनी बड़ी मात्रा में कैसे पुराने नोटों को नए नोटों से बदला गया था।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर कैलाश-एक इलाके में टीएंडटी लॉ फर्म पर छापेमारी कर कुछ 13.50 करोड़ बरामद किए थे। इनमें सात करोड़ के 1000 के नोट, तीन करोड़ के 100 के नोट, 2.61 करोड़ के नए नोट थे। बाकी रकम 50 व 500 के नोटों में थी।