नोटबंदी के बाद से ही राहुल गांधी जगह-जगह जाकर लोगों का हाल जान रहे हैं। इसी सिलसिले में आज राहुल गांधी ग्रेटर नोएडा के दादरी की अनाज मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों से मिलकर उनका हाल जाना और पीएम मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
2 of 5
rahul gandhi
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने दादरी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'जो ईमानदार लोग हैं उनको लाइन में खड़ा कर दिया मोदी जी ने।'
विज्ञापन
3 of 5
rahul gandhi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बोले कि, '8 नवंबर को पीएम ने गरीबों के खिलाफ जंग छेड़ दी थी।'
4 of 5
rahul gandhi
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने आगे कहा कि, 'एक भी अमीर व्यक्ति दिखाई दे रहा है लाइन में आपको? पीएम का वक्तव्य दिन पर दिन बदलता रहा है। पहले बोले ये काले धन के खिलाफ लड़ाई है, फिर आतंकवाद और अब कह रहे हैं कि ये समाज को कैशलेस बनाने के लिए है।'
राहुल ने मोदी को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि, 'पीएम लोगों से समाज को कैशलेस बनाने की बात कहते हैं लेकिन सोसाइटी तो उनके इस कदम से पहले ही कैशलेस हो गई है, लोग परेशानी में हैं। आपको मिल रहे हैं 2000 और जो भी चोर 50-100 करोड़ रुपए निकालना चाहता है वो बैंक के पीछे से निकाल रहा है।'