फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले PM के बारे में तो गूगल ने सुधारी भूल लेकिन इन सवालों के अब भी गलत जवाब दे रहा सर्च इंजन

Thu, 26 Apr 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
google
आजकल जब किसी भी शख्स को कोई जवाब नहीं आता तो उसे सबसे पहले गूगल याद आता है क्योंकि गूगल पर हर सवाल का जवाब मिलता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि गूगल गलत जानकारी देता है। ऐसा ही कुछ तब हुआ जब 25 अप्रैल की रात लोगों ने 'India's First PM' टाइप किया तो लोगों को नाम तो जवाहर लाल नेहरू का दिखा लेकिन फोटो नरेंद्र मोदी की दिखी। हालांकि अब गूगल ने अपनी भूल सुधार ली है। लेकिन अब भी कई ऐसे जवाब हैं जो गूगल गलत दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
google - फोटो : google
जिस तरह 'India's First PM' टाइप करने पर नाम नेहरू का और फोटो मोदी की दिख रही थी वैसे ही अगर आप ' India First defence minister' तो आपको नाम बलदेव सिंह दिखाई देगा और फोटो निर्मला सीतारमण की दिखाई देगी।
विज्ञापन

3 of 5
google
वहीं अगर आप 'India First finance minister' लिखेंगे तो नाम शणमुखम चेट्टी का आएगा और फोटो अरुण जेटली की दिखेगी।

4 of 5
google - फोटो : google
सभी वेबसाइट्स पर गूगल इंडिया की गलती की खबर सामने आने के बाद गूगल ने पीएम को लेकर तो अपनी गलती सुधार ली लेकिन अभी अन्य गलतियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
google
तो अगर आप कभी भी गूगल से कोई जानकारी लें तो उसे अंतिम सत्य मानने की गलती कभी ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें