फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णवदेवी का दर्शन करने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने यात्रियों को दी ये सुविधा

Thu, 20 Sep 2018 02:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
माता वैष्णवदेवी का दर्शन करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर दिल्ली जंक्शन-माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। एक अन्य निर्णय में रेलवे ने गरीब नवाज एक्सप्रेस को खैरथल स्टेशन पर और दिल्ली जंक्शन-श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन इंटरसिटी को बुढलाना स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया। दोनों ट्रेन को तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए ठहराव दिया गया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन संख्या 04409 दिल्ली जंक्शन-माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 20 व 21 सितंबर को दिल्ली जंक्शन से रात 9.10 बजे चलेगी। अगले दिन पूर्वाह्न 11.30 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या  04410 माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जंक्शन स्पेशल 22 व 23 सितंबर को कटड़ा से दोपहर 1.30 बजे चलेगी।              
विज्ञापन

3 of 5
अगले दिन तड़के 3 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। एक वातानुकूलित 2 टीयर सह वातानुकूलित 3 टीयर, एक वातानुकूलित 3 टीयर , नौ  द्वितीय श्रेणी शयनयान और तीन सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली वाली ट्रेन पानीपत, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।     

4 of 5
इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या संख्या 15715/15716 किशनगंज-अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस को खैरथल स्टेशन पर और ट्रेन संख्या 12481/12482 दिल्ली जंक्शन-श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस को बुढलाडा स्टेशन पर ठहरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे ने एक अन्य निर्णय में परिचालनिक कारणों से ट्रेन संख्या 54012/54011 सादुलपुर-तिलक ब्रिज-सादुलपुर पैसेंजर ट्रेन को प्रयोग के तौर पर 20 सितंबर से परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर के स्थान पर बरास्ता दिल्ली सराय रौहिल्ला-पटेल नगर के रास्ते चलेगी। दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज और दिल्ली सदर बाजार पर यह ट्रेन नहीं ठहरेगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर ठहरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें