बकरीद के चलते बकरों की सेहत के लिए ड्राईफ्रूट्स खिलाए जा रहे हैं। दरअसल, स्वस्थ बकरों की कीमत आसमान छू रही हैं। यही वजह है की उनकी खातिर में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। कैला भट्टा में रोजाना काफी संख्या में बकरों की खरीद-फरोख्त हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
चौंकाने वाला है काजू-किशमिश खाने वाले इन बकरों का दाम
2 of 5
शाम होते ही यहां बकरों का जमावड़ा लग जाता है। बकरों का कारोबार करने वाले सईद ने बताया कि कैला भट्टा में रामपुर, राजस्थान, बरेली, कानपुर और कसूड़ा आदि शहरों के लोग बकरे बेचने के लिए लेकर आते हैं। जैसे-जैसे बकरीद पास आ रही है बकरों की कीमत और मांग में इजाफा हो रहा है। सामान्यत: 15 से 25 हजार रुपये कीमत में बकरे बिक रहे हैं।
विज्ञापन
चौंकाने वाला है काजू-किशमिश खाने वाले इन बकरों का दाम
3 of 5
बकरीद पर ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गई है। जीआरपी के डीजी जावेद अहमद ने ईद के मद्देनजर अलर्ट किया है। वहीं आरपीएफ ने डॉग एस्क्वायड को तैयार रखा है।
चौंकाने वाला है काजू-किशमिश खाने वाले इन बकरों का दाम
4 of 5
जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि आला अधिकारियों के आदेश पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जीआरपी में करीब सौ सिपाहियों का स्टाफ है। आरपीएफ के साथ सभी की ड्यूटी प्लेटफार्म और ट्रेनों में लगा दी गई है।
चौंकाने वाला है काजू-किशमिश खाने वाले इन बकरों का दाम
5 of 5
आरपीएफ और जीआरपी के जवान मिलकर स्टेशन की सुरक्षा कर रहे हैं। वहीं ट्रेनों में भी विशेष चेकिंग की जा रही है। स्टेशन पर आने वाले हर यात्रियों की चेकिंग की जा रही है।