दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को डेंगू से लड़ने के लिए 50 डेंगू बस्टर स्कॉयड फील्ड में उतारे। सेवा दल के 100 कार्यकर्ताओं के साथ वाली टीम में सदस्यों को फॉगिंग मशीन चलाने की डेढ़ घंटे की ट्रेनिंग भी दी गई है। भविष्य में कांग्रेस के कई अन्य नेता भी अपने-अपने इलाके में मशीनें उतारने की तैयारी में हैं। अभी प्रत्येक जिला में 4 मशीनें काम करेंगी।
विज्ञापन
डेंगू से लड़ने के लिए फॉगिंग मशीन के साथ सड़क पर उतरी कांग्रेस
2 of 5
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने फॉगिंग कार्यक्रम का आगाज करने से पूर्व बताया कि पार्टी करीब पांच लाख रुपये इस पर खर्च कर रही है। कार्यक्रम एक सप्ताह तक यूं ही चलेगा। शुरुआत में जेजे कलस्टर, अनधिकृत कॉलोनी, पुनर्वास कॉलोनी तथा दिल्ली के गांवों से कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू से लड़ने के लिए फॉगिंग मशीन के साथ सड़क पर उतरी कांग्रेस
3 of 5
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि फ्यूमिगेशन ड्राइव दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेंगू विरोधी अभियान का पहला चरण है और दूसरे चरण में रक्तदान शिविर व तीसरे चरण में जल जमाव को जांचने व डेंगू के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे।
डेंगू से लड़ने के लिए फॉगिंग मशीन के साथ सड़क पर उतरी कांग्रेस
4 of 5
माकन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से डेंगू रोकथाम को लेकर आए एक पत्र के जवाब में एक पत्र भी लिखा है। उसमें बताया है कि अभी तक चार पत्र मेरी तरफ से आपको लिखे गए लेकिन किसी पत्र के मिलने का पावती तक नहीं मिला।
डेंगू से लड़ने के लिए फॉगिंग मशीन के साथ सड़क पर उतरी कांग्रेस
5 of 5
दिल्ली सरकार ने डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए तीनों एमसीडी को इस साल 81.40 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रावधान बजट में किया था लेकिन सिर्फ 16.4 करोड़ रुपये ही दिए गए हैं। यह खुलासा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने एमसीडी के उप लेखा नियंत्रक और डीएचओ के लिखित जवाब के हवाले से किया है।