फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day: अगर करना चाहते हैं अपने पार्टनर को खुश तो जरूर दे इन देशों के गुलाब, बाजार में हैं उपलब्ध

Wed, 07 Feb 2018 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
rose day
प्यार के इजहार का ‘फरवरी फीवर वीक’ आज से शुरू हो रहा है। फूल कारोबारियों ने शहर में अपनी दुकानों को भी सजा लिया है। प्रेम और दोस्ती के इस सप्ताह के लिए देसी-विदेशी गुलाबों की पूरी खेप बिक्री के लिए तैयार है। फूल कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार सात से 14 फरवरी के बीच उनकी जमकर बिक्री होगी।
विज्ञापन

2 of 6
rose day
बाजार में कई तरह के गुलाब हैं। किसी में खुशबू ज्यादा है तो कुछ का साइज छोटा है। कुछ बड़े साइज के हैं तो कुछ डबल शेड में उपलब्ध हैं। इन सभी के रेट भी अलग-अलग हैं। एनआईटी 4-5 के चौक पर फूलों की दुकान चलाने वाले धीरज और शैलेंद्र का कहना है कि रोज डे से लेकर 14 फरवरी वेलेंनटाइन डे तक गुलाब के फूलों की बिक्री में इजाफा होता है। इसी के चलते कई प्रजातियों के गुलाब मंगाकर रखे जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
rose
बाजार में कई तरह के गुलाब 
1. बंगलूरू (टाटा) का गुलाब : गुलाब की यह नस्ल कई रंगों की होती है। इसमें मुख्य रूप से गहरा लाल, गुलाबी, पीला, सफेद और काले रंग का गुलाब शामिल होता है। बाजार में यह गुलाब आम दिनों के दौरान 20 रुपये प्रति पीस के हिसाब उपलब्ध है। जबकि 14 फरवरी के बीच यह गुलाब 100 रुपये प्रति पीस तक पहुंच जाता है।

4 of 6
rose day
2. नासिक का गुलाब: गहरे लाल और गहरे गुलाबी रंग के इस गुलाब का साइज बंगलूरू के टाटा गुलाब के मुकाबले बड़ा होता है। इसी कारण आम दिनों में गुलाब के इस फूल को दुकानदार 25 से 30 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बेचते हैं। जबकि सात से 14 फरवरी के बीच यह गुलाब 100 से 150 रुपये प्रति पीस तक दुकानदार बेचते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
rose day
3. कीनिया का गुलाब: इस गुलाब की दो विशेषताएं होती हैं। एक तो इस गुलाब के फूल में तेज खुशबू होती है, दूसरा यह गुलाब डबल शेड का होता है। इसमें गुलाबी के साथ सफेद और गहरे लाल के साथ हल्की पीली रंग की लाइनें होती हैं। इसके अलावा अपनी खुशबू के चलते यह दूर से ही लोगों को आकर्षित करता है। आम दिनों में 50 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिकने वाला यह गुलाब विशेष दिनों में 500 रुपये प्रति पीस तक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rose day
4. चाइनीज गुलाब : चाइना का गुलाब साइज में सबसे छोटा होता है। इसकी विशेषता यह होती है कि यह एक ही डाली पर कई-कई फूल होते हैं। इसके चलते दुकानदार इसके अकेले फूल को न बेचकर प्रति डाली के हिसाब से बेचते हैं। आम दिनों में 150 रुपये में बेची जाने वाली इस डाली का भाव विशेष दिनों में 300 रुपये तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें