फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : मानुषी छिल्लर ने पीरियड्स और सेनेटरी पैड के बारे में खुल कर की बातें, कहा ये सब..

Wed, 07 Feb 2018 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
manushi chhillar - फोटो : G. pal
किसी भी देश को किसी भी स्तर पर अपराजेय रहने और उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण तीनों जरूरी है। यह कहना विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का।
विज्ञापन

2 of 7
manushi chhillar - फोटो : G. pal
वह मंगलवार को मिस वर्ल्ड संगठन के सहयोग से आयोजित ब्यूटी विद परपज मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में आई थी। इस दौरान उन्होंने एनडीएमसी के स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं और महिला शिक्षकों को संबोधित किया।
विज्ञापन

3 of 7
manushi chhillar - फोटो : G. pal
उन्होंने रजोधर्म के बारे में शिक्षित और जागरूक करने पर जोर देते हुए इस पर खुल कर बात करने की अपील की। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष जुलिया मोरले के साथ कई अन्य विश्व सुंदरियों ने भी भाग लिया।

4 of 7
manushi chhillar - फोटो : G. pal
विश्व सुंदरी ने कहा कि रजोधर्म एक प्राकृतिक शारीरिक घटना है और यह किसी भी प्रकार से व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर कोई गंदगी, या शर्म नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
manushi chhillar - फोटो : G. pal
उन्होंने पर्यावरण अनुकूल सेनेटरी पैड्स की वकालत की। उन्होंने बताया कि जूट से बने सेनेटरी पैड एक उपयुक्त उपाय है। जूट भारत में ही नहीं पूरे विश्व में आसानी से उपलब्ध है और यह प्राकृतिक वस्तुओं से बना होता है, जो पर्यावरण के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक नही है।
विज्ञापन

6 of 7
manushi chhillar - फोटो : G. pal
रजोधर्म की स्वच्छता और उससे स्वस्थता से संबंधित संदेश को एक दूसरे मित्रों को साझा करने से यह समाज में प्रसारित होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
manushi chhillar - फोटो : G. pal
कार्यक्रम में एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार, सदस्य डा. अनिता आर्या के अलावा विश्व सुन्दरी-2016 सटेफिनी डेल वेली, विश्व सुंदरी (यूरोप) जयना हिल (इंग्लैंड), विश्व सुंदरी अमेरिका-अलमा एंड्रीया मिजा कारिमोना (मैकसिको), विश्व सुंदरी अफ्रीका-मगलिनी जीरूतो (केन्या), विश्व संन्दरी एशिया-हा इयून किम (कोरिया), विश्व सुंदरी केरेबियन-सोलागी जोनश्न सिनक्लेयर (जेमिका) और विश्व सुंदरी (ओशेनिया)-एनी डायना ईवानस (न्यूजीलैेंड) उपस्थित थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें