फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का आया फोन ‘तुम्हारे भाई को मेरे घरवालों ने मार दिया है’

विज्ञापन
1 of 7
राहुल विहार का रिंकू (22) सोमवार सुबह गायब हो गया। परिजनों का दावा है कि रिंकू की प्रेमिका ने तड़के चार बजे कॉल कर रिंकू की बहन विमला को बताया कि ‘तुम्हारे भाई को मेरे घरवालों ने मार दिया है।’ इसके बाद परिजन रिंकू की प्रेमिका के घर पहुंचे तो उसका परिवार ताला लगाकर भागा हुआ था। परिजन पुलिस के साथ ताला तोड़कर घर में घुसे तो वहां खून से सनी बोरी और प्लास्टिक का पाइप मिला। (सभी फोटो: शिव कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन

प्रेमिका का आया फोन ‘तुम्हारे भाई को मेरे घरवालों ने मार दिया है’

2 of 7
इसके बाद परिजनों ने ऑनर किलिंग का अंदेशा जताते हुए एक घंटे तक एनएच-24 जाम किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया। दूसरी तरफ, सोमवार शाम चार बजे दोबारा कॉल कर रिंकू की प्रेमिका ने विमला को बताया कि उसके ही परिवार के छह लोगों ने रिंकू को रात डेढ़ बजे मार डाला है, बाद में उसे कहीं पर फेंक आए हैं। प्रेमिका ने उन छह लोगों के नाम भी बताए हैं। उसने यह भी बताया कि वह सुल्तानपुर बस स्टॉप पर है, इसके बाद मोबाइल फिर से बंद हो गया।
विज्ञापन

प्रेमिका का आया फोन ‘तुम्हारे भाई को मेरे घरवालों ने मार दिया है’

3 of 7
रिंकू हापुड़ का रहने वाला है। शीशे की दुकान करता है। वह राहुल विहार में मां अतरकली, भाइयों पंकज और कृष्ण के साथ रहता है। उसके बडे़ भाई अमित और चार बहनों की शादी हो चुकी है। अमित ने बताया कि सुबह चार बजे उनकी भदौला गांव में रहने वाली बहन विमला को एक लड़की ने कॉल कर रिंकू की हत्या किए जाने की सूचना दी। इसके बाद उस लड़की का मोबाइल बंद हो गया। अमित के मुताबिक, उसने मां अतरकली से बात की तो पता चला कि रिंकू रविवार रात 11 बजे उनके साथ खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था।

प्रेमिका का आया फोन ‘तुम्हारे भाई को मेरे घरवालों ने मार दिया है’

4 of 7
उसने छत पर जाकर देखा तो वहां रिंकू नहीं था। रिंकू के गायब होने की सूचना अमित ने पुलिस को दी। पुलिस ने फोन करने वाली लड़की का पता लगाने के  लिए उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया। इधर, परिजनों ने रिंकू के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से एक फोटो मिला, जो पड़ोस में रहने वाली लड़की का था। परिजन पुलिस के साथ उस लड़की के घर पहुंचे तो वहां खून से सनी बोरी और प्लास्टिक के पाइप मिले। परिजनों को इससे पता चला कि कॉल पड़ोस में रहने वाली लड़की ने की थी।
विज्ञापन

प्रेमिका का आया फोन ‘तुम्हारे भाई को मेरे घरवालों ने मार दिया है’

5 of 7
रिंकू की हत्या का अंदेशा जताते हुए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कॉलोनी के 40-50 लोगों के साथ परिजनों ने एनएच-24 पर ताज हाईवे कट के पास दोपहर सवा दो बजे जाम लगा दिया। एक घंटे तक हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने लोगों को समझाकर शांत किया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर आक्रोशित लोगों ने हाईवे खोला। एसओ का कहना है कि रिंकू की तलाश की जा रही है। अमित ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसे अपहरण में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रेमिका का आया फोन ‘तुम्हारे भाई को मेरे घरवालों ने मार दिया है’

6 of 7
परिजनों को अंदेशा है कि रिंकू को आधी रात उसकी प्रेमिका के परिजन छत से उठाकर ले गए, बाद में उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि आसपास के लोगों ने देर रात एक कार भी रिंकू की प्रेमिका के घर के पास देखी थी। अंदेशा है कि रिंकू की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए कार का इस्तेमाल किया गया होगा। उधर, पुलिस को अंदेशा है कि प्रेमिका के बुलाने पर रिंकू घर की दीवार फांदकर उससे मिलने गया था और प्रेमिका के घरवालों को ये पता चल गया। पुलिस ने बताया कि रिंकू की प्रेमिका ग्रेजुएट है, वह अपने पिता और भाइयों के साथ रहती है। एक भाई हाल ही में जेल से छूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका का आया फोन ‘तुम्हारे भाई को मेरे घरवालों ने मार दिया है’

7 of 7
प्रेमिका के घर पर रिंकू का बड़ा भाई अमित पिछले डेढ़ साल से किराए पर रह रहा था, दस दिन पहले ही उससे प्रेमिका के परिजनों ने कमरा खाली करवा लिया। अमित ने बताया कि किराए पर रहने के दौरान रिंकू उनसे मिलने उनके कमरे पर आता था। शक है कि इस दौरान उसकी दोस्ती मकान मालिक की बेटी से हो गई। हाल ही में इसकी भनक लड़की के परिजनों को चली तो उन्होंने उससे कमरा खाली करवा लिया। प्रेमिका के घर एक किराएदार महिला रहती है। सोमवार दोपहर वह भी वहां से जाने लगी तो रिंकू के परिजनों ने देख लिया। रिंकू के परिजनों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें