फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: घर में शादी है, दुल्हन का मेकअप करने जाना है, बार-बार कॉल आ रहे हैं और वो यहां...

Wed, 09 Dec 2020 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत बंद के दौरान जाम में फंसी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के दौरान लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच-9 बंद होते ही लोग परेशान हो गए। अस्पताल जाना था तो किसी को घर जाना था। एक युवती को दुल्हन का मैकअप करने जाना था। वो भी बंद में फंस गई। गाजीपुर के जाम में फंसी सोनू बेंसला स्कूटी पर बैठे-बैठे बोले जा रही थी कि दुल्हन का मैकअप करने जाना है, आज ही घर में शादी है। दुल्हन पक्ष की ओर से बार-बार कॉल आ रहे हैं, लेकिन वह यहां फंस गई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जाम में फंसी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
यही आलम दूसरे वाहन चालकों का भी था। गाजीपुर बार्डर को दोनों कैरिज-वे बंद होने से पुलिस ने ट्रैफिक गाजीपुर सब्जी मंडी के पास से वापस डायवर्ट कर दिया। ऐसे में गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
कुछ वाहन चालकों ने तो यहां बताया कि पिछले एक घंटे से वह गाजियाबाद जाने के लिए गोल-गोल घूमे जा रहे हैं, लेकिन वह पहुंच नहीं पा रहे हैं। बाद में कुछ लोग गाजीपुर मंडी के पास नहर वाले रास्ते से होते हुए खोड़ा कालोनी से गाजियाबाद की ओर पहुंचे। 
 

4 of 5
जाम में फंसा यात्री विनोद - फोटो : अमर उजाला
स्कूटी से अपनी बहन के साथ राज नगर जा रही सोनू बेंसला नामक युवती ने बताया कि उसे बहुत ही अर्जेंट दुल्हन का मैकअप करने जाना है, आज ही घर में शादी है। दुल्हन पक्ष की ओर से बार-बार कॉल आ रहे हैं, लेकिन वह यहां फंस गई है। इसी विनोद कुमार ने बताया कि वह मंडोली से खोड़ा कालोनी आया था, लेकिन रास्ता बंद है। काफी देर तक वह परेशान हुआ। बाद में किसी ने उसे खोड़ा कालोनी जाने के लिए दूसरा रास्ता बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परेशान यात्री राहुल - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह आदर्श नगर से नोएडा जा रहे राहुल ने बताया कि उसे भी रास्ता नहीं पता है। वह काफी देर से परेशान है। मयूर विहार के पेट्रोल पंप पर नौकरी करने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि उसे डासना जाना है, लेकिन रोड बंद होने के कारण वह आगे नहीं जा पा रहा है। दूसरी ओर सड़क बंद होते ही पुलिस ने निजामुद्दीन पुल के पास से मेरठ हाइवे का रास्ता बंद कर रूट को डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें