girl assault in delhi school
- फोटो : विवेक निगम
दो महीने पहले ही स्कूल आया था आरोपी : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राम आसरे दो महीने पहले ही स्कूल में आया था। वह एनडीएमसी का सरकारी कर्मचारी है और पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। पुलिस उसके पहले के रिकॉर्ड को खंगाल रही है। अदालत ने गोल मार्केट स्थित स्कूल में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, बच्ची की देखभाल के लिए उसके परिजनों को 55 हजार रुपये की मुआवजा राशि तत्काल देने का निर्देश दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण को दिया है। साथ ही पीड़ित बच्ची की दो बड़ी बहनों का किसी अन्य स्कूल में दाखिला दिलाने को भी कहा है।