संदीप गाड़ौली एनकांउटर के मामले में उसकी गर्लफ्रेंड दिव्या पाहूजा से पूछताछ के असली सच सामने आया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक चश्मदीद दिव्या पाहूजा ने पुलिस को बताया है कि घटना के वक्त संदीप के पास रिवॉल्वर नहीं थी।
विज्ञापन
2 of 9
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसे एंकाउंटर टीम ने फर्जी मुठभेड़ को सही साबित करने के लिए उसके कमरे में रखा था। इससे पहले मुंबई पुलिस की सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट्स में भी साफ हुआ था कि संदीप के फर्जी एंकाउंटर को सही साबित करने के लिए टीम ने घटनास्थल पर रिवॉल्वर रखी थी।
विज्ञापन
3 of 9
दिव्या और उसकी मां
- फोटो : अमर उजाला
इसका मकसद ये दिखाना था कि गाड़ौली ने पहले पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद उसे मुठभेड़ में मार दिया गया। वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपियों ने सीसीटीवी फुटेज से उजागर हुए सच से इंकार किया है।
4 of 9
divya pahuja
पूछताछ में दिव्या पाहूजा ने खुलासा करते हुए कहा है कि वो फर्जी मुठभेड़ करने वाली टीम के साथ लगातार संपर्क में थी। इसके लिए व्हाट्सएप और फेसबुक पर कोडेड संदेश के जरिए वो टीम से जानकारी साझा कर रही थी।
विज्ञापन
5 of 9
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या ने बताया कि उसके द्वारा ही बताए जाने पर कि संदीप के पास रिवॉल्वर नहीं है भुडभेड़ करने वाली टीम ने अंधेरी, मुंबई के होटल में जाकर फर्जी मुठभेड़ को अंजाम दिया।
विज्ञापन
6 of 9
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक पाहूजा ने पुलिस को ये भी बताया कि घटना को कब कैसे और किस तरह अंजाम दिया गया था। पाहूजा के द्वारा दी गई जानकारी अन्य सबूत और सीसीटीवी फुटेज से मिली जाकारी से भी मेल खाती है।
विज्ञापन
7 of 9
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
चश्मदीद होने की वजह से दिव्या का बयान मामले में बेहद महत्वपूर्ण है। दिव्या ने पूछताछ में ये भी बताया कि उसने गाड़ौली के साथ किन-किन राज्यों में सफर किया, जिसके बाद मुंबई के होटल में वो पहुंचे।
8 of 9
संदीप गाड़ौली और दिव्या
सूत्रों के मुताबिक पाहूजा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि किस तरह से एंकांउटर टीम ने गाड़ौली को खत्म किया। साथ ही ये भी बताया कि किस तरह से वो गायब हुई थी। संदीप गाड़ौली का 7 फरवरी को ग्यारह बजे मुंबई के होटल में एंकांउटर किया गया था।
मुंबई पुलिस की जांच में पाया गया है कि दिव्या और उसकी मां ने इस मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। दिव्या की मां मुठभेड़ करने वाली टीम के वरिष्ठ पुलिसकर्मी की इंफॉर्मर थी।