फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज: सोलह श्रंगार कर झूले पर महिलाओं ने लिए हिंडोले, कार्यक्रमों से पार्क और बैंक्वेट हॉल रहे गुलजार, देखें तस्वीरें 

Thu, 12 Aug 2021 08:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

कोरोना की वजह से कुछ संगठनों ने ऑनलाइन तीज मनाई। राजनगर एक्सटेंशन, गोविंदपुरम, राजनगर, क्रासिंग रिपब्लिक, शास्त्रीनगर सभी जगहों पर महिलाओं ने सावन के गीतों और खाने-पीने का आनंद लिया।
 
विज्ञापन
1 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
शहर में बुधवार को हरियाली तीज की धूम रही। सोसायटीज के पार्क और बैंक्वेट हॉल तीज उत्सव के कार्यक्रमों से गुलजार रहे। कहीं डांस-गाने तो कहीं गेम्स और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तीज के बड़े आयोजनों में जिन महिलाओं ने भाग नहीं लिया, उन्होंने अपनी सोसायटी और कॉलोनियों में ही डांस-गाना, झूले सहित खाने-पीने का मजा लिया।

कोरोना की वजह से कुछ संगठनों ने ऑनलाइन तीज मनाई। राजनगर एक्सटेंशन, गोविंदपुरम, राजनगर, क्रासिंग रिपब्लिक, शास्त्रीनगर सभी जगहों पर महिलाओं ने सावन के गीतों और खाने-पीने का आनंद लिया।

गोल्फ लिंक  के सिटी क्लब में ईलाक्षी क्लब की महिलाओं ने हरियाली तीज मनाई। सोलह शृंगार में महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष पुनीता त्यागी, शिवानी अग्रवाल, सीमा सिंह, नीरू, डॉ. मंजू, शिवानी, डॉ. सरिता, मनिका, सारिका आदि शामिल रहीं।

निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की महिलाओं ने राजनगर में हरियाली तीज पर झूले का आनंद लिया और गीत-संगीत की महफिल सजाई। इस मौके पर विभा भटनागर, मधु भटनागर, मधु मित्तल, वंदना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, ईशा गोयल, सर्वेश शर्मा, नेहा गोयल, अलका सिंह, पूजा कौशिक, संस्था के चेयरमैन नीरज भटनागर, मनोज अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

2 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पर...जैसे लोकगीतों के साथ टीएचए की सोसायटियों में महिलाओं ने तीजोत्सव की खुशियां मनाईं। 
विज्ञापन

3 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
ढोलक की थाप पर लोकगीत गातीं महिलाएं और कहीं फिल्मी गानों के साथ झूला झूलती महिलाओं ने तीज पर खूब रंग जमाया। न केवल सासायटी बल्कि शिक्षण संस्थानों द्वारा भी तीज कार्यक्रम आयोजित किए गए।

4 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
शिप्रा सनसिटी में लायंस क्लब आराधना द्वारा आयोजित हरियाली तीज के कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीत गाकर तीज मनाई। 
विज्ञापन

5 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
लोकगीत के साथ ही फिल्मी गीत और पंजाबी गानों पर महिलाओं के नृत्य ने सभी को आकर्षित किया। 
विज्ञापन

6 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर अध्यक्ष अलका जैन, रीता छाबरा, वंदना कालरा, बसंत पीपाड़ा, पूनम, अनुपमा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

7 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा की शिव गंगा सोसायटी में राधा क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में तीज मनाई। घरों से सज संवरकर निकलीं सभी सखियां सोसायटी के पार्क में मिलीं, जहां लगे झूलों को फूलों से सजाया गया था। 

8 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
फिर महिलाओं ने गीत गाते हुए एक दूसरे को झूला झुलाया। पार्क में हरियाली के बीच महिलाओं का इस तीजोत्सव ने सावन की खुशियों को जीवंत कर दिया। 

9 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पूजा त्यागी, रिंकी, सुमन, अनु, प्रियंका, शालिनी, लक्ष्मी आदि शामिल रहीं। इंदिरापुरम के एक रेस्टोरेंट में महिलाओं ने तीज का कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

10 of 10
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
यहां ग्रीन थीम पर सज-धजकर महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। संयोजक प्रियंका ने बताया कि इस दौरान महिलाओं के साथ ही बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें