फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय गाजियाबाद: 24 घंटे में 20 हजार से अधिक कांवड़िये गुजरे, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर 'बम-बम भोले' की गूंज

Tue, 04 Aug 2026 07:13 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

Kanwar Yatra In Ghaziabad: सावन के पहले दिन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा का उत्साह दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शिवभक्त कांवड़ लेकर 'बम-बम भोले' के जयकारे लगा रहे हैं। मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग, पाइप लाइन और गंगनहर पटरी पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
सावन की कांवड़ यात्रा धीरे धीरे चरम पर पहुंच रही है। दिल्ली-मेरठ मार्ग, पाइप लाइन मार्ग और गंगनहर पटरी पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगनहर पटरी से 20 हजार से अधिक कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं। पूरा मार्ग 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुरादनगर से गुजरते कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेरठ मार्ग पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और धार्मिक झांकियां राहगीरों व स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुरादनगर से गुजरते कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ मार्ग, पाइप लाइन और गंगनहर पटरी पर चारों ओर भगवाधारी शिवभक्तों का रेला दिखाई दे रहा है। गंगनहर से दुहाई तक शाम होते ही लोगों की भीड़ कांवड़ यात्रा देखने के लिए पहुंचने लगती है।

4 of 5
मुरादनगर से गुजरते कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
हजारों लोग सड़क किनारे खड़े होकर मनमोहक झांकियों का आनंद लेते हैं। गंगनहर पटरी से राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़ियों का आवागमन लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुरादनगर से गुजरते कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें