फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पापा... अंकल आए और मम्मी को मारकर चले गए, देख नहीं सकता मासूम आहद, आवाज सुनकर कातिल को पहचानने का दावा

Mon, 27 Jul 2026 02:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लोनी में महिला की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला के मासूम बेटे ने दावा किया है कि अंकल आए थे और मम्मी को मारकर चले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी मकान के ऊपरी हिस्से में कुछ दिन पहले तक किराये पर रहता था। वहीं, जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला और आरोपी के बीच लंबी बातचीत होती थी।
 
विज्ञापन
1 of 8
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद के लोनी कोतवाली इलाके के प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले निसार की पत्नी रिजवाना (31) की दिन-दहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार को हुई और इसका आरोप निसार के पूर्व पड़ोसी फैजान पर है। हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है, पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि अब तक हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

निसार ने बताया कि वह मूलरूप से मोदीनगर के रहने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों से पत्नी रिजवाना और चार बच्चों के साथ इकराम नगर कॉलोनी में रहकर सिलाई का काम कर रहे थे। जिस मकान में वह किराये पर रहते हैं उसमें ही ऊपरी मंजिल पर फैजान नाम का व्यक्ति परिवार के साथ रहता था लेकिन कुछ दिन पहले वह घर छोड़कर जा चुका था। 
विज्ञापन

2 of 8
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : वीडियो ग्रैब
निसार ने बताया कि शनिवार को वह अपने एक रिश्तेदार की मौत होने पर गए हुए थे। बड़े बच्चे हुमेरा और शाद स्कूल गए थे। घर पर उनकी पत्नी और दो बच्चे निदा व आहद के साथ थी। शाम को जब वह घर लौटे तब उन्हें पत्नी रिजवाना का शव जमीन पर पड़ा मिला। 

 
विज्ञापन

3 of 8
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उसने तुरंत गले से रस्सी को निकाला और पत्नी को जीटीबी अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पर फैजान घर से बाहर निकलता दिखाई दिया। वहीं पुलिस ने शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

4 of 8
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पुष्ट होगा। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में एक टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
रिजवाना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पापा... अंकल आए और मम्मी को मारकर चले गए
देख नहीं सकता आहद, आवाज सुनकर हत्या के आरोपी को पहचानने का किया दावा

लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी निवासी निसार के चार बच्चे हैं। इनमें आहद घटना के समय घर पर था। उसने पुलिस और अपने पापा निसार को बताया कि फैजान अंकल ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया था। इसके बाद वह अम्मी के गले को पकड़कर मारने लगा।

 
विज्ञापन

6 of 8
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अम्मी के गले से अवाज नहीं निकल रही थी, एक बार उनको मौका मिला तो वह कह रही थीं कि फैजान मत मारो, गले से रस्सी निकालो दम घुट रहा है। उसने भी अम्मी को पुकारा, लेकिन कुछ मिनट में ही उनकी आवाज बंद हो गई। उसने फैजान अंकल को पुकारा तो उनकी भी आवाज शांत हो चुकी थी।

 
विज्ञापन

7 of 8
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम क्यों दिया गया है इसकी जांच की जा रही है। हत्या के लिए रस्सी भी वह अपने साथ लाया था। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा। आरोपी कुछ दिन पहले तक मकान के ऊपरी हिस्से में रहता था। 7 जुलाई को फैजान कमरा खाली करके अपने अशोक विहार कॉलोनी बाले घर में चला गया था।

 
विज्ञापन

8 of 8
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
फोन पर होती थी दोनों की बातें
पुलिस का कहना है कि रिजवाना की कॉल डिटेल निकली गई हैं। उससे पुष्ट हुआ है कि फैजान और रिजवाना आपस में फोन पर बात करते थे। दोनों की काफी समय से लंबी बातचीत होती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि इस बात को लेकर फैजान का उसकी पत्नी से भी विवाद हो गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें