स्कूल वैन को धक्का लगाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर स्थित एक स्कूल में छात्र छात्राएं अपनी प्राइवेट वैन से स्कूल आते जाते हैं। बुधवार दोपहर स्कूल की छुटटी के बाद वैन चालक छात्रों को लेकर उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे राधेश्याम विहार कॉलोनी फेस वन गली नंबर तीन में चालक वैन लेकर पहुंचा। वहां कार खराब हो गई। इसी बीच बारिश भी आ गई, काफी कोशिश के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई। हाईवे से राधेश्याम विहार की गली नंबर तीन की दूरी करीब 400 मीटर से अधिक है।