फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: बचपन में मारा थप्पड़, अब लिया बदला, आठ बदमाशों ने बीच रास्ते में दी खौफनाक मौत, देखें तस्वीरें

Fri, 10 Sep 2021 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
property dealer murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के पचायरा गांव में कार और बाइक सवार आठ बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने डीलर को 6 गोलियां मारी और चार राउंड हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पांच घंटे तक हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस के अनुसार हत्या रंजिश में की गई है। एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलीं थी। अगरौला गांव में वीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा दिनेश (45) पचायरा गांव में वीर सिटी नाम से बसी कॉलोनी में प्लाट काट रहे थे। दिनेश का पचायरा गांव में ऑफिस है। बृहस्पतिवार को वह बाइक से ऑफिस से घर आ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार एक कार और बाइक पर सवार करीब आठ बदमाशों ने उन्हें पचायरा गांव के रास्ते में घेर लिया। बदमाश ने अपनी कार से दिनेश की बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे दिनेश गिर गए। 
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बाइक और कार से करीब आठ बदमाश उतरे और दिनेश पर गोलियों की बौछार कर दी। दिनेश ने हेलमेट पहन रखा था, बदमाश ने हेलमेट पर गोली मारी। गोली हेलमेट को तोड़ती हुई दिनेश के सिर में जा लगी। इस दौरान दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पुश्ता की तरफ फरार हो गए। 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों ने पांच घंटे तक पुलिस को शव को उठाने नहीं दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा देने की मांग करने लगे। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर के आश्वासन के बाद परिजन मानें और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

4 of 7
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन पर हुई रिपोर्ट दर्ज
एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक दिनेश के राजे, मदन, दीपक, कैलाश निवासी अगरोला, अजब सिंह निवासी हरि लड्डू निवासी बागपत, जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी खानपुर जप्ती लोनी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन

5 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बचपन में मारा थप्पड़, अब लिया बदला
अगरौला गांव में करीब 15 साल पहले दोनों परिवार एक साथ मिल जुलकर रहते थे। दिनेश ने किसी गलती पर दीपक को बचपन में थप्पड़ मार दिया था। यह दीपक को गवारा नहीं हुआ। तभी से दोनों परिवार में दरार पड़ गई। एक ही गांव में रहने के बाद दोनों परिवारों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। 
 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि 3 अगस्त को अगरौला गांव में दोनों पक्षों में फायरिंग के मामले में पुलिस जांच में पता चला था कि दिनेश ने करीब 15 साल पहले एक गलती पर दीपक को थप्पड़ मार दिया था। दीपक ने नाम कमाने के लिए एक के बाद एक कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। फिलहाल दीपक दिल्ली की एक जेल में बंद है। उसने जेल से ही दिनेश को धमकी दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परिजनों को सांत्वना देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक माह पूर्व दोनों पक्षों में चली थी गोली
अगरौला गांव में बीते 3 अगस्त को मृतक पक्ष और आरोपी पक्ष में गोलियां चली थीं। मृतक दिनेश के परिवार के सदस्य देवेंद्र ने मदन, गौरव, भोला, दीपक और 6 अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर गोली चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं दूसरे पक्ष सेतेज सिंह ने मृतक दिनेश के परिवार के सदस्य देवा, सुरेंद्र, जितेंद्र, पकंज समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फायरिंग में दोनों तरफ के करीब तीन से चार लोगों को गोली लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें