उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक प्लॉट के विवाद में पिता-पुत्रों समेत चार लोगों ने मां-बेटी पर जमकर लाठियां बरसाईं। आरोपियों ने दोनों को गिरा-गिराकर पीटा। बेटी लहूलुहान और मां बेहोश हो गई। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 7
महिला को पीटते हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दिल दहलाने वाली उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी किसी आरोपी की नहीं कर सकी।
विज्ञापन
3 of 7
महिला की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
तीन सौ गज के प्लॉट को लेकर भाईयों के बीच विवाद चल रहा है। दिल्ली मंत्रालय में नौकरी करने वाले एक भाई का गांव में प्लॉट है। उन्होंने प्लॉट दूसरे भाई को बेचना तय कर दिया। दूसरे भाई ने प्लॉट पर कब्जा भी ले लिया, लेकिन प्लॉट के पैसों को लेकर दोनो में विवाद चलता रहा।
4 of 7
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
कई बार कहासुनी भी हुई, लेकिन परिवार के अन्य लोगों ने मामला हर बार शांत कर दिया। दिल्ली में नौकरी करने वाले भाई का आना-जाना गांव में रहने वाले तीसरे भाई के यहां है। जो दूसरे भाई को अखरता है। आरोप है कि दूसरे भाई ने इसी रंजिश और प्लॉट के विवाद में 30 मार्च को तीसरे भाई के परिवार से झगड़ा कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
महिला को पीटते हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गाली-गलौज का विरोध करने पर दूसरे भाई ने तीसरे भाई की पत्नी व बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल गंभीर होता चला गया। दूसरे भाई, उसके दो बेटे व पोते ने लाठियां निकाल लीं और दूसरे भाई की पत्नी-बेटी पर टूट पड़े। इस दौरान एक आरोपी ने महिला के साथ अशोभनीय हरकत भी की।
विज्ञापन
6 of 7
महिला को पीटते हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मां-बेटी भागती रहीं, हमलावर नहीं थमे
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज रोंगटे खड़े कर देने वाली है। इसमें हमलावर पिता-पुत्र मां-बेटी पर लाठियां बरसाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। मां-बेटी जान बचाने को घर की तरफ भागीं, लेकिन हमलावर नहीं थमे। जान बचाने को बेटी घर में घुस गई, लेकिन मां सड़क पर गिर पड़ी।
इसके बाद भी आरोपियों ने लाठी बरसाना जारी रखा। हमले में मां-बेटी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। निहत्थी मां-बेटी पर सिर्फ लाठियों से ही जुल्म नहीं ढाया गया, बल्कि असलहा भी इस्तेमाल किया गया। पीड़ित मां-बेटी का कहना है कि एक आरोपी हाथ में असलहा लेकर भी आया था।