फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी ट्रिपल मर्डर केस: अफसाना के बयान से कातिल तक पहुंची पुलिस, एक करोड़ का विवाद बना मौत की वजह

Tue, 29 Jun 2021 12:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने भतीजे अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया है। वह रात में कारोबारी के घर पहुंच गया था, जिसके बाद उसकी लड़ाई हो गई थी। उसने कारोबारी और उसके बेटों पर गोलियां बरसा दीं और छत से फरार हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
loni triple murder - फोटो : अमर उजाला
लोनी के टोली मोहल्ला में हुए तिहरे हत्याकांड के पीछे एक करोड़ की संपत्ति के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। चश्मदीद अफसाना ने घटना में जिस चचेरे देवर का नाम लिया, उसे पूछताछ करने के बाद पुलिस की जांच देर रात नए एंगल पर घूम गई। खोजबीन करने पर कुछ संदिग्ध आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें रवाना हो गई थीं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की गई। कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे थे, जिन पर काम किया जा रहा था। पुलिस ने अब खुलासा किया है कि रहीसुद्दीन के भतीजे ने ही तीनों कत्ल किए थे। पुलिस ने भतीजे अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया है। वह रात में कारोबारी के घर पहुंच गया था, जिसके बाद उसकी लड़ाई हो गई थी। उसने कारोबारी और उसके बेटों पर गोलियां बरसा दीं और छत से फरार हो गया। उसने अपनी खून से सनी शर्ट को भी पास ही ठिकाने लगा दिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 5
loni triple murder - फोटो : अमर उजाला
चचेरे देवर ने सबको मारा, लूटपाट नहीं हुई : चश्मदीद
मृतक अजरुद्दीन उर्फ अज्जू की पत्नी अफसाना तिहरे हत्याकांड की चश्मदीद है। घर में मौजूद परिवार के बाकी सदस्यों पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, जबकि अफसाना को बख्श दिया। शुरूआत में परिजनों ने अफसाना की तबीयत खराब होने की बात कही थी। कई घंटे इंतजार के बाद अफसाना से बात हो सकी। पूछताछ में अफसाना ने पुलिस को जो बताया, उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। उसने कहा कि उसके चचेरे देवर ने ही सबको मारा है। साथ ही उसने लूटपाट की घटना से भी इनकार किया। उसे क्यों बख्श दिया गया, इस सवाल पर कहा कि वह गर्भवती है। उसने इसका हवाला देते हुए जान बख्शने की गुहार लगाई थी। इस दौरान चचेरे देवर की पिस्टल भी धोखा दे गई। जिसकी वजह से वह बच गई।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जुटे पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
रात 11 बजे ही पहुंच गया था घर
घटना की चश्मदीद मृतक अज्जू की पत्नी अफसाना के सुराग से पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि रात 11 बजे ही हत्यारोपी अय्यूब कारोबारी रहीसुद्दीन के घर पहुंच गया था। बातचीत के दौरान उसने गोलियां बरसा दीं। आरोपी का तहेरे भाई अज्जू से जमीन के सौदे में विवाद हो गया था तो अय्यूब ताऊ रहीसुद्दीन से 15 लाख रुपये मांग रहा था। उसने इस पूरी घटना को अकेले ही अंजाम दिया और फिर छत के रास्ते कूदकर भाग गया। उसने खून से सनी शर्ट नाली में फेंक दी।

4 of 5
loni triple murder - फोटो : अमर उजाला
चचेरे देवर से पूछताछ में सामने आया विवाद : पुलिस
पुलिस का कहना है कि अफसाना के चचेरे देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो एक करोड़ की संपत्ति के लेनदेन का विवाद सामने आया। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि अफसाना के पति, भाई व चचेरे देवर ने कुछ समय पहले एक करोड़ की संपत्ति का सौदा कराया था। इस संपत्ति के पैसों को लेकर कुछ विवाद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जुनून में किया हत्याकांड, कई-कई गोलियां मारीं
अय्यूब ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया। जो सामने आया उसे गोली मारता रहा। इससे साफ जाहिर है कि जुनून में आकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक अय्यूब ने रहीसुद्दीन के माथे में गोली मारी। इमरान के दाएं बाएं सीने और कनपटी पर गोली मारी। अजरुद्दीन उर्फ अज्जू के दाएं बाएं सीने पर गोली मारी। रहीसुद्दीन की पत्नी फातिमा के गाल पर गोली मारी, जो दूसरी तरफ से निकल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें