फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: गाजीपुर बॉर्डर किले में तब्दील, 12 घेरे में लगाए बैरियर, कटीले तार और सड़क पर कील भी लगाईं

Wed, 03 Feb 2021 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन के आसपास पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बैरिकेडिंग लगाकर उन पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। गाजीपुर दिल्ली की ओर पुलिस ने सभी 14 लेन बंद कर 12 घेरे में बैरियर लगाकर तार लगा दिए हैं। इसके साथ ही सड़क पर कील भी लगाई है। लिंकरोड, गौड़ ग्रीन एवेन्यू कट और खोड़ा कट पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दिल्ली गाजीपुर सर्विस रोड पर बन रहे सीएनजी पंप के पीछे खाली जमीन पर गड्ढा खोद दिया गया है।  
 
विज्ञापन

2 of 6
Farmers protest - फोटो : हिमांशु सोनी
यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन में लगातार किसानों की संख्या बढ़ रही है। सुरक्षा का लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर की ओर बैरियर, कटीले तार और सड़क पर कील लगवाकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की सभी 14 लेन बंद कर दी। साथ ही दिल्ली गाजीपुर से गाजियाबाद फ्लाईओवर के नीचे आने वाली सर्विस लेन पर भी बैरियर लगा कर तारबंदी कर दी है। साथ ही सड़क पर कील लगा दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने लगाई कील - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस ने सर्विस लेन के पास बन रहे सीएनजी पंप के पीछे खाली जमीन पर गड्ढे खोद दिए हैं। यह गड्ढा करीब 6 फुट गहरा और तीन फुट चौड़ा है। इससे कोई भी व्यक्ति पैदल दिल्ली की ओर नहीं जा सकता है। वहीं, लिंकरोड पर डाबर तिराहे से यूपी गेट के बीच में तीन जगह पर पुलिस ने बैरियर लगाकर पीएसी तैनात की है। 
 

4 of 6
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
वहीं गौड़ ग्रीन एवेन्यू कट के पास भी पुलिस ने बैरियर लगाकर पीएसी बल तैनात किया है। नोएडा कट से खोड़ा की तरफ आने वाले वाहनों को रोकने के लिए भी पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। इसके बाद खोड़ा कट पुलिस ने बैरियर लगाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
30 जनवरी से इंटरनेट सेवा बंद
गाजीपुर बॉर्डर पर 30 जनवरी से इंटरनेट सेवा बंद है। यूपी गेट से करीब एक किलोमीटर आगे रेडिसन होटल के पास नेट का सिग्नल मिलती है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह का कहना है कि गाजीपुर बॉर्डर के आसपास इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से किसान दुखी हैं। उन्हें इंटरनेट सेवा पाने के लिए बॉर्डर से एक किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर के आसपास की खुदाई - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने लिया जायजा, अधिकारी रहे तैनात
मंगलवार को सुबह आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने आंदोलन स्थल पर सुरक्षा का जायजा लिया। डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीएफओ सुनील सिंह और सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन समेत अन्य अधिकारी मुस्तैद रहे। खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है। पुलिस पल पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस बल तैनात है। खुफिया विभाग सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें