फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा: शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर MP-MLA, तस्वीरों में देखें आस्था के रंग

Sat, 08 Aug 2026 07:18 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

Kanwar Yatra In Ghaziabad: हरिद्वार से गाजियाबाद तक कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। आज शनिवार को कांवड़ यात्रा का 10वां दिन है। गाजियाबाद में सांसद अतुल गर्ग और विधायक अजीत पाल त्यागी ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 8
गाजियाबाद में आस्था का अनोखा संगम - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री, गौमुख और हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे हजारों कांवड़ियों पर गंगनहर स्थित प्रशासनिक शिविर के पास सांसद अतुल गर्ग और विधायक अजीत पाल त्यागी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 
विज्ञापन

2 of 8
गाजियाबाद में आस्था का अनोखा रंग - फोटो : अमर उजाला
सांसद अतुल गर्ग और विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
 
विज्ञापन

3 of 8
गाजियाबाद में आस्था का अनोखा रंग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। कांवड़ियों का यह कठिन पैदल सफर भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था, भक्ति और समर्पण को दर्शाता है। 

4 of 8
गाजियाबाद में आस्था का अनोखा रंग - फोटो : अमर उजाला
विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर गुजरने वाले श्रद्धालु प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
गाजियाबाद में आस्था का अनोखा रंग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इससे सनातन धर्म के प्रति आस्था और मजबूत होती है।
विज्ञापन

6 of 8
गाजियाबाद में आस्था का अनोखा रंग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, विश्राम और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
विज्ञापन

7 of 8
गाजियाबाद में आस्था का अनोखा रंग - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिवभक्तों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। 
विज्ञापन

8 of 8
गाजियाबाद में आस्था का अनोखा रंग - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम कोमल पंवार, नायब तहसीलदार प्रशांत सक्सेना, थाना प्रभारी केके मौर्य, नगर अधिशासी अधिकारी डॉ.शैलेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें