फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की 'स्पोर्ट्स कार कांवड़': सेल्फी लेने को क्रेची हो रहे लोग, आठ लाख में हुई तैयार; देखें तस्वीरें

Fri, 07 Aug 2026 07:28 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिवभक्तों के जयकारों से गुंजायमान हैं। मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादनगर तक अनोखी झांकियां निकल रही हैं। जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 8
कांवड़ यात्रा में अनोखी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर में इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान अनोखी झांकियां और आकर्षक कांवड़ श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। शुक्रवार को मुरादनगर से एक स्पोर्ट्स कार के रूप में तैयार कांवड़ गुजरी। यह कांवड़ लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही, जिसके साथ श्रद्धालुओं ने तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन

2 of 8
कांवड़ यात्रा में अनोखी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नवादा निवासी रमन गहलोत अपने साथियों दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, प्रशांत त्यागी, सौरभ और पवन के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। रमन गहलोत ने बताया कि उन्होंने प्रसिद्ध मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की तर्ज पर यह डमी तैयार कराई है। 
विज्ञापन

3 of 8
कांवड़ यात्रा में अनोखी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
इसे बनाने में करीब आठ लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने अपनी यात्रा 28 जुलाई 2026 की रात 12 बजे हरिद्वार से शुरू की थी। पूरी यात्रा के दौरान भोलेनाथ की प्रतिमा को इस स्पोर्ट्स कार की डमी पर विराजमान किया गया है। 

4 of 8
कांवड़ यात्रा में अनोखी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
वे गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए मार्ग में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कांवड़ यात्रा में अनोखी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
यह कांवड़ एक प्रसिद्ध स्पोर्ट्स कार मैकलारेन की डमी के रूप में बनाई गई है। इसकी भव्यता और अनूठे डिजाइन ने सभी का ध्यान खींचा है। इसे तैयार करने में लगभग आठ लाख रुपये का खर्च आया है। 
विज्ञापन

6 of 8
कांवड़ यात्रा में अनोखी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाकर विराजमान किया गया है। यह पारंपरिक कांवड़ से हटकर एक आधुनिक और रचनात्मक प्रस्तुति है।
विज्ञापन

7 of 8
कांवड़ यात्रा में अनोखी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
रमन गहलोत और उनके साथी 28 जुलाई 2026 की रात हरिद्वार से अपनी यात्रा पर निकले थे। वे दिल्ली के नवादा के निवासी हैं। यात्रा के दौरान जहां-जहां यह कांवड़ गुजर रही है, वहां लोग इसे देखने के लिए उत्सुकता से जमा हो रहे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
कांवड़ यात्रा में अनोखी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु जयघोष के साथ कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं। यह अनोखी कांवड़ भक्ति और आधुनिकता का एक अद्भुत संगम दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें