फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला, घर में खोदा था छह फीट का गड्ढा, चार साल बाद ऐसे खुला राज

Tue, 15 Nov 2022 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के नंदग्राम के गांव सिकरोड़ से चार साल पहले 28 सितंबर 2018 को लापता हुए चंद्रवीर की उनकी पत्नी सविता ने देवर अरुण के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। अरुण ने अपने घर में छह फुट का गड्ढा खोद शव उसमें दबाकर सीमेंट का फर्श करा दिया था। इस रहस्य से पर्दा कभी नहीं उठ पाता अगर एसएसपी ने पुराने अनसुलझे मामलों की फाइल एक बार फिर से न खुलवाई होती। नए सिरे से हुई जांच-पड़ताल में चंद्रवीर की बेटी ने मां और चाचा पर शक जाहिर किया। इसी सुराग से पुलिस ने खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पड़ोस में रहने वाले अरुण के घर में गड्ढा खोदवाकर चंद्रवीर का कंकाल बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम संबंध का पता चलने पर चंद्रवीर सविता की पिटाई करने लगा था। इसी पर साजिश रचकर हत्या की गई। अरुण चंद्रवीर का चचेरा भाई है। दोनों काफी समय से पैतृक संपत्ति बेचकर गुजारा कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 8
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
चंद्रवीर के लापता होने पर सिहानी गेट थाने में उनके भाई भूरे ने पांच अक्तूबर 2018 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर सविता ने भूरे पर ही संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए शक जाहिर किया। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यह भी कहा कि हो सकता है कि हत्या करके शव जमीन में दबा दिया हो। इस पर पुलिस ने चंद्रवीर के घर में दो बार खोदाई करवाई थी, लेकिन कुछ मिला नहीं। पुलिस ने भूरे से पूछताछ के बाद गुमशुदगी की फाइल बंद कर दी थी।

4 of 8
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों एसएसपी मुनिराज जी. ने ऐसे सभी मामलों की फाइलें निकलवाई जो अनसुलझे रह गए। ये केस थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को दिए गए। क्राइम ब्रांच ने चंद्रवीर की बेटी से पिता की गुमशुदगी के बारे में पूछा। 

 
विज्ञापन

5 of 8
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, चाचा अरुण रात में मां सविता से मिलने के लिए आते थे। इससे पापा नाराज रहते थे। कई बार मां को पीटा भी था। बदनामी के डर से वह अब तक चुप रही। पुलिस ने इस आधार पर सविता और अरुण से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव को गड्ढे में दबाना कुबूल कर लिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस ने बरामद किया सामान - फोटो : अमर उजाला
चार दिन तक खोदा घर में गड्ढा
साजिश के तहत अरुण ने अपने घर में बने घेर में चार दिन तक गड्ढा खोदा। अरुण अपने माता-पिता के साथ रहता है। अरुण का मेरठ में भी एक मकान है। वारदात को अंजाम देने के लिए वह अपने माता-पिता को मेरठ छोड़ आया था।

 
विज्ञापन

7 of 8
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
कंकाल का होगा डीएनए परीक्षण
एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि अरुण, सविता को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कुल्हाड़ी, बाल्टी बरामद कर लिए गए हैं। कंकाल का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा

 
विज्ञापन

8 of 8
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
केस दर्ज कराने वाले की हो चुकी हत्या
चंद्रवीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले उनके भाई भूरे की हत्या हो चुकी है। इसके आरोप में उनका बेटा जेल गया। हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आया था। भूरे की मौत के बाद चंद्रवीर की गुमशुदगी के मामले में किसी ने पुलिस में पैरवी नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें