लिव-इन पार्टनर की हत्या में पकड़ी गई प्रीति ने पुलिस पूछताछ में विस्तार से पूरा घटनाक्रम और इसकी वजह बताई। उसने कहा कि फिरोज से जब भी शादी के लिए कहती, वह टाल जाता। उसका जवाब होता, अभी जल्दी क्या है? उसे लगा कि वह उसे धोखा दे रहा है। इसलिए, उससे जोर देकर कहा कि अब फैसला करना होगा। इस पर उसका व्यवहार बदल गया। शनिवार की रात उससे कहा था कि आखिरी बार पूछ रही हूं, शादी करनी है या ना? उसने जवाब नहीं में दिया और बोला, तू पति की नहीं हुई, मेरी क्या होगी... इसी पर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान ही उसके गले पर उस्तरा मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई।