गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में पुलिस नौ लोगों के बयान जांच रिपोर्ट में शामिल करेगी। बच्चियों के माता-पिता, दो प्रत्यक्षदर्शी और सुजाता के माता-पिता के बयान दर्ज होंगे। इसी सप्ताह मामले की जांच पूरी होनी है। अगले सप्ताह रिपोर्ट मुख्यालय जाएगी।
विज्ञापन
1 of 12
Ghaziabad Suicide case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट में नौ लोगों के बयान शामिल करेगी। इनमें किशोरियों के पिता चेतन, मां सुजाता व हिना और चेतन की तीसरी पत्नी टीना मुख्य रूप से शामिल हैं। इनके अलावा दो प्रत्यक्षदर्शियों अपर्णा व अरुण, सुजाता के माता-पिता और एओए अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर के भी बयान दर्ज होंगे। यह संख्या बढ़ भी सकती है।
पुलिस को इसी सप्ताह मामले की जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी है। अगले सप्ताह इसे पुलिस मुख्यालय भेजा जाना है। इसमें पूरे घटनाक्रम के अलावा प्रमुख लोगों के बयान भी शामिल किए जाएंगे।
अब तक की पूछताछ में चेतन की भूमिका और बयान सबसे ज्यादा विवादास्पद रहे हैं। कई बार चेतन के बयानों ने पुलिस को उलझाया है। चाहे वह शादी की बात हो या फिर बेटियों की पढ़ाई। इनसे पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने जांच में सुजाता के माता-पिता के नाम भी शामिल किए हैं।
विज्ञापन
3 of 12
Ghaziabad Sisters Suicide
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के पास बनी बिल्डिंग से किशोरियों को कूदते हुए देखने का दावा करने वाले अपर्णा व अरुण के बयान भी दर्ज किए गए हैं। किशोरियों के स्कूल का नाम सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन को भी जांच के दायरे में शामिल करने की संभावना है। उनकी पढ़ाई क्यों छूटी, इसकी वजह सामने आना जरूरी है।
4 of 12
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीआरवी व फॉरेंसिक यूनिट के लिए बयान, सूचना व पहुंचने के समय का मिलान
तीन बहनों की सामूहिक आत्महत्या के छठे दिन सोमवार को जांच टीम ने हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पीआरवी और फॉरेंसिक यूनिट के बयान दर्ज किए। साथ ही उन्हें मिली हादसे की सूचना और सोसायटी में पहुंचने के समय का सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिलान भी किया। टीम ने सभी के बयान व रिपोर्ट को विस्तृत जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
5 of 12
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारत सिटी सोसायटी में हुई इस घटना में पुलिस को किशोरियों के पिता चेतन कुमार के बैंक खातों की जानकारी अभी नहीं मिली है। खातों की जानकारी पुलिस ने बैंक से तब मांगी थी, जब चेतन ने पहले दो करोड़ और फिर 20 लाख रुपये कर्ज होने की बात कही। साथ ही आर्थिक तंगी का हवाला भी दिया था।
विज्ञापन
6 of 12
फ्लैट में फैली तस्वीरें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का मानना है कि बैंक खातों की जानकारी कई सवालों से पर्दा उठाएगी। वहीं, स्कूल का नाम सामने आने के बाद भी सोमवार को स्कूल में छानबीन या प्रबंधन से पूछताछ नहीं हो पाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन के प्रमुख लोगों के शहर से बाहर होने के कारण पूछताछ नहीं हो पाई। मंगलवार को पुलिस स्कूल जाकर किशोरियों की पढ़ाई से जुड़े दस्तावेज खंगालेगी।
विज्ञापन
7 of 12
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक मोबाइल दुकान से मिला, दूसरा नहीं हुआ ट्रेस
हादसे से करीब 15 दिन पहले चेतन ने बेटियों से मोबाइल फोन छीनकर शालीमार गार्डन क्षेत्र में ही एक दुकान पर बेचा था। गनीमत रही कि दुकानदार ने मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बेचा था। चेतन से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने दुकान से मोबाइल को रिकवर कर लिया। दूसरे मोबाइल का अब तक कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी ट्रेस कर लिया जाएगा।
8 of 12
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब नौ लोगों के बयान जांच रिपोर्ट में दर्ज कराए जा रहे हैं। अगर कोई और तथ्य सामने आता है तो उनसे जुड़े लोगों को भी जांच के दायरे में शामिल किया जाएगा।-निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन
9 of 12
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने दी जान
गाजियाबाद के एक सोसायटी में ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर तीन बहनों ने जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं।
10 of 12
ghaziabad suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में (तीन फरवरी) मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। इसमें लिखा है कि सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी।
11 of 12
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे।
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं।