फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल: सिर्फ इसलिए मारना था मकसद... कार जलाने को ले आए थे पेट्रोल; कातिल दोस्तों का कबूलनामा

Thu, 24 Oct 2024 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की दोस्तों ने कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चौंकने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Ghaziabad Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के नेहरूनगर तृतीय निवासी प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उनके दोस्त विशाल राजपूत और जीत चौधरी ने पुलिस पूछताछ में पूरा घटनाक्रम बताया। दोनों ने कहा कि हत्या कुत्ते के पट्टे से गला घोंटकर की। इसका मकसद संजय के आभूषण लूटना था। हत्या के बाद पकड़े जाने का डर था, इसलिए शव को फॉर्च्यूनर कार में रखकर जला दिया। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद संजय यादव के भाई ने विशाल और जीत पर हत्या करने का शक जताया।

इस आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दिल्ली की इंद्रलोक कालोनी के कन्हैया नगर के निवासी विशाल राजपूत और भरतपुर के हथनी के निवासी जीत चौधरी फिलहाल गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम के अक्षय एंक्लेव की जैन बिल्डिंग में रहते हैं। दोनों ने बताया कि दोनों ने पहले संजय के साथ बीयर पी थी। इसके बाद सोने की चेन, ब्रेसलेट और नकदी लूट ली। पहले से सोच रखा था कि लूट के बाद हत्या करनी है। ऐसा ही किया। 
विज्ञापन

2 of 8
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दादरी कोतवाली क्षेत्र के नंगला नैनसुख गांव के पास कार में शव रखकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि कार में आग लगी देखकर आसपास के ग्रामीणों ने सूचना दी। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी कुछ समय पहले ही संजय यादव से दोस्ती हुई थी। उन्होंने देखा कि संजय अपने पास मोटी रकम रखते हैं और काफी गहने पहनकर रहते हैं। यह देखकर लालच आ गया। नकदी और गहने लूटने के लिए ही हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन

3 of 8
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
घर बुलाकर बीयर पी और ले ली जान 
काफी दिन से मौके की तलाश में थे। मंगलवार को साजिश को अंजाम दे दिया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर संजय उनके घर पहुंचे। उन्होंने ही बुलाया था। वहां तीनों ने बीयर पी। नशा होने पर सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी और 6250 रुपये लूट लिए। संजय ने विरोध किया तो कुत्ते के पट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए गहने, नकदी, दो मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त कुत्ते का पट्टा बरामद कर लिया है।

4 of 8
गाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कार जलाने के लिए लेकर आए थे पेट्रोल 
दोनों दोस्तों ने दोपहर बाद करीब चार बजे हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया लेकिन तब उजाला होने के कारण बाहर नहीं जा सके। अंधेरा होने के बाद फॉच्यूर्नर कार में पिछली सीट पर शव डाल दिया और कंबल से ढंक दिया। रात करीब 11 बजे कोट पुल से छोलस की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी। वहां पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाइक से पेट्रोल निकालकर एक डब्बे में लेकर आए थे। डब्बा भी कार में जला दिया।
 
विज्ञापन

5 of 8
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह जल चुका था शव
कार से हुई पहचान सूचना मिलने पर रात 11 बजे के बाद दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक शव काफी जल चुका था। कुछ हिस्से बाकी बचे थे, लेकिन उससे पहचान करना मुश्किल था। मृतक के कपड़ों के कुछ हिस्से बचे थे। इसमें जींस का हिस्सा भी था। साथ ही जला हुआ मोबाइल बरामद हुआ। कार के नंबर और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। परिजनों ने भी पहचान की।
 
विज्ञापन

6 of 8
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
दोस्त बोले-दोषियों को मिले कड़ी सजा
सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे संजय यादव के दोस्त गमगीन नजर आए। पोस्टमार्टम पूरा होने के इंतजार में बैठे रहे। सभी एक दूसरे को संभालते हुए भी नजर आए। संजय का एक दोस्त जैसे ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो जमीन पर बैठकर फूट फूटकर रोने लगा और कहा कि बचपन से वो साथ रहा, एक साथ घूमे भी, कभी सोचा नहीं था ऐसा हो जाएगा। इस दौरान अन्य साथी उसे संभालते हुए नजर आए। दोस्तों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

7 of 8
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
अहोई की तैयारी में जुटी थी मां 
दोस्तों ने बताया कि संजय की मां बृहस्पतिवार को बेटे की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले अहोई अष्टमी के त्योहार की तैयारी में जुटी हुई थी। उन्हें व्रत भी रखना था। लेकिन सुबह बेटे की मौत की खबर सुन वह स्तब्ध रह गईं। उन्हें नहीं पता था कि जिसके लिए वह त्यौहार की तैयारी कर रही हैं वह इस तरह उन्हें छोड़कर चला जाएगा। 




 
विज्ञापन

8 of 8
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। पहचान होने के बाद परिजनों से पूछताछ की तो दो दोस्तों का नाम सामने आए। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने घर पर हत्या करने के बाद दादरी क्षेत्र में शव के साथ कार में आग लगा दी। हत्या का यह मामला गाजियाबाद स्थानांतरित किया जाएगा।-अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें