गाजियाबाद के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की दोस्तों ने कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। संजय यादव ने आखिरी बार इनसे बात की थी। इसके बाद संजय का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।
प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की आखिरी बात उनके पार्टनर कौशल सोनी से मंगलवार दोपहर 2:50 बजे हुई थी। कौशल ने बताया कि संजय ने कहा था कि कहीं बैठा हूं कुछ देर में बात करता हूं। इसके बाद उन्होंने दोपहर 3:28 बजे कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा।
करीब चार बजे तक मोबाइल बंद रहा। परिवार के लोग भी लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन संपर्क नहीं हुआ। शाम करीब 5:30 बजे के बाद मोबाइल ऑन हुआ और घंटी जाने लगी लेकिन कॉल नहीं उठी। इसके बाद उन्होंने व परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
2 of 10
गाड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कौशल ने बताया कि संजय यादव आईफोन चलाते थे। उन्होंने आईफोन आईडी के जरिये उनकी लोकेशन निकाली तो करीब सात बजे तक उनकी लोकेशन हरसांव के आसपास की आई। वह और संजय यादव के यहां किराये पर रहने वाले शारिक एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ हरसांव व गोविंदपुरम इलाके में 11 बजे तक घूमते रहे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
3 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने संजय के साले पंकज से बात की और 112 पर सूचना दी। नासिरपुर चौकी पर पहुंचे और तहरीर लिख रहे थे लेकिन इसी बीच दादरी पुलिस से एक पुलिसकर्मी ने आकर सूचना दी कि संजय यादव की कार जलती हुई मिली है जिसमें संजय का शव भी मिला है। संजय की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
4 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
छह भाइयों में सबसे छोटे थे संजय
कौशल ने बताया कि वह संजय यादव के साथ बिल्डिंग बनाने का काम करते थे। संजय के एक भाई महेंद्र यादव पंचवटी में रहते हैं। ये छह भाई हैं। तीन की मौत हो चुकी है। कौशल ने बताया कि संजय नेहरूनगर तृतीय में पत्नी प्रिया, बेटे आदी (16) और बेटी गुन्नू (18) के साथ रहते थे। वह रोजाना करीब 12 बजे घर से साइट के लिए निकलते थे और शाम को करीब पांच से छह बजे तक घर आ जाते थे।
विज्ञापन
5 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
बेटे ने कहा- पापा को नहीं आता था मोबाइल ऑफ करना
कौशल ने बताया कि संजय के बेटे आदी ने बताया पापा को आईफोन बंद करना नहीं आता था। इससे साफ है कि आरोपियों ने ही संजय का मोबाइल लेकर ऑफ किया था और वारदात की जिससे परिजन या कोई परिचित कॉल करके संपर्क न कर सकें या लोकेशन ट्रेस न हो।
विज्ञापन
6 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
गाजियाबाद के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की दोस्तों ने कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि एक साथ बीयर पीने के बाद प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन, ब्रेसलेट व अन्य जेवरात और नकदी लूटी और फिर हत्या कर दी। आरोपियों ने दादरी कोतवाली क्षेत्र के नंगला नैनसुख गांव के पास कार में शव रखकर आग लगा दी। कार में आग लगी देखकर आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दादरी कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कर जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
7 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
कार में जला दी लाश
मंगलवार रात दादरी कोतवाली इलाके में नंगला नैनसुख गांव के पास एक फॉच्यूर्नर कार जलती मिली। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाकर शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान संजय यादव निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई ने पुलिस ने शिकायत देकर दो दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
8 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
दो दोस्तों को किया गिरफ्तार
मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल राजपूत निवासी कन्हैया नगर इंद्रलोक दिल्ली और जीत चौधरी निवासी हथनी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई हैं। इस समय दोनों गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम के अक्षय एंक्लेव की जैन बिल्डिंग में रहते थे। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तभी आपास में दोस्ती हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक हर समय अपने पास मोटी रकम रखते थे। साथ ही सोने के गहने भी पहनकर रखते थे।
9 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल डालकर कार में लगाई आग
पैसे और गहनों को हड़पने के लिए दोनों ने हत्या की साजिश रची। मंगलवार की दोपहर मृतक आरोपियों के घर पहुंचा। वहां तीनों ने बीयर पी। नशा होने पर आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी और 6250 रुपये लूट लिए। प्रॉपर्टी डीलर ने विरोध किया तो कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने दादरी कोतवाली क्षेत्र में ले जाकर मृतक की कार शव रखकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गए गहने, नकदी, दो मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त कुत्ते का पट्टा बरामद कर लिया हैं।
शव को ठिकाने लगाने के लिए किया अंधेरे का इंतजार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोपहर करीब 4 बजे प्राॅपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब उजाला होने के कारण बाहर नहीं जा सके। अंधेरा होने के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को उन्हीं की फॉच्यूर्नर कार में पिछली सीट पर डाल दिया और कंबल से ढ़क दिया। करीब चार घंटे तक आरोपी शव को ठिकाने लगाने की जगह तलाश करते रहे। रात करीब 11 बजे दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट पुल से छोलस की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी। वहां पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। आरोपी अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर एक डब्बे में लेकर आए थे। डब्बा भी कार में जला दिया।