आठ दिन पूर्व मोदीनगर के खैराजपुर गांव में हुई मुरसलीम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमिका समेत चार को गिरफ्तार किया है। प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाने पर गांव के तीन युवकों के साथ मिलकर गला दबाकर प्रेमी की हत्या की थी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश थी। हिंडन नहर में शव को फेंकने की भी योजना थी। उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।
ये है मामला
सीओ सदर केएन पांडे के मुताबिक 11 अगस्त को खैराजपुर गांव निवासी मुरसलीम लापता हुआ था। 15 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 अगस्त को तलाशी में मुरसलीम का शव उसकी प्रेमिका आयशा के घर में सोफे के नीचे दबा मिला। मृतक के भाई वाजिद ने आयशा, उसकी मां मुनजरीन, भाई कमल हसनेन व गांव निवासी जुबैर, जिसान, सबदर, आरिफ व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।