फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: पत्नी को नींद से उठाया ताकि पता रहे कि क्यों मार रहा है, जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल

Tue, 06 Sep 2022 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना इलाके में युवक ने पत्नी को बेसबॉल से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक परिजनों समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने सात लोगों को नामजद कराते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस दहेज के साथ-साथ नशे में हत्या करने को वजह मानते हुए मामले की जांच कर रही है। कैफे संचालक मिसलगढ़ी निवासी गौरव पुत्र बलवीर की नौ महीने पहले खोड़ा निवासी दीना पुत्री जयवीर सिंह के साथ शादी हुई थी। वह अपने पत्नी के साथ दूसरी मंजिल पर रहता था जबकि दो भाई व माता-पिता घर के नीचे की मंजिल पर रहते थे। गौरव के नशा करने के चलते शादी के कुछ महीनों बाद ही दहेज को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। मसूरी थाना प्रभारी रविंद चंद पंत ने बताया कि रविवार रात को भी गौरव व टीना में विवाद हुआ। 
 
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह चार बजे नशे में गौरव ने बेसबॉल से पीटना शुरू कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज आने पर भी घर में मौजूद किसी सदस्य ने बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

3 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस बीच गौरव गेट बंद कर पिटाई करता रहा। बेसबॉल से पीटने के बाद जब टीना बेहोश हो गई तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घर से फरार हो गया

 

4 of 10
टीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस ने गोविंदपुरम के पार्क से बेहोश पड़े गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 10
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य उसे नहीं मिला।
विज्ञापन

6 of 10
पति गौरव के साथ टीना - फोटो : अमर उजाला
पत्नी को जगाया और मौत की नींद सुला दिया
एनएच-9 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्णम नाम से कैफे चलाने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए दो दिन पहले घर से भागकर जयपुर चला गया था। परिवार के लोग वहीं पहुंच गए और रविवार को वहां से ले आए। वह रात को ही पहुंचा था। 
विज्ञापन

7 of 10
पति गौरव के साथ टीना - फोटो : अमर उजाला
उसने शराब पी रखी थी। उसे लगा कि इस तरह वह अलग नहीं हो पाएगा, इसलिए हत्या करने की ठान ली। सुबह चार बजे उसकी आंख खुली। टीना सो रही थी। उसे जगाया और कमरे का गेट बंद करके पीटा। 
 

8 of 10
पति गौरव के साथ टीना - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बेसबाल के बल्ले से सिर पर कई प्रहार किए। वह गिर पड़ी। उसे लगा कि सांस चल रही है, बच सकती है, इसलिए चुनरी से गला घोंट दिया। इसके बाद गेट खोला। परिवार के लोग भी आ गए थे लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। थोड़ी देर बाद वह भाग गया।

9 of 10
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या में इस्तेमाल बल्ला बरामद
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि टीना की हत्या में इस्तेमाल बेसबाल का बल्ला और चुनरी बरामद हो गए हैं। हत्या के पीछे गौरव के नशा और पत्नी पर शक करने की वजह सामने आई है।
विज्ञापन

10 of 10
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या से गिरफ्तारी तक
सुबह चार बजे : गौरव ने टीना की हत्या की। 
पांच बजे : गौरव घर से भाग निकला।
साढ़े पांच बजे : गौरव पार्क में बेहोश मिला।
सुबह पौने छह बजे : परिजन घर से फरार हुए।
सुबह छह बजे : पुलिस ने गौरव को पकड़ा।
सुबह सात बजे : पुलिस गौरव के घर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें