इसी बस में हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा चार के छात्र अनुराग की मौत बुधवार सुबह स्कूल जाते वक्त हुई थी। परिजनों का कहना है कि स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चे थे, इससे अनुराग का जी मिचलाया और उसे उल्टी आ गई। उसने उल्टी करने के लिए सिर बाहर निकाला और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। अनुराग की मां नेहा ने मोदी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और स्कूल के मालिक उमेश कुमार मोदी, प्रधानाचार्य नेत्रपाल और चालक ओमवीर व प्रबंधन के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने की धारा में केस दर्ज किया था। हादसे के बाद अनुराग के परिजनों और अन्य लोगों ने स्कूल में हंगामा किया था, तोड़फोड़ भी की गई थी। उनका गुस्सा शांत करने के लिए पुलिस ने प्रधानाचार्य नेत्रपाल और चालक ओमवीर को लोगों के सामने ही हिरासत में लिया और थाना ले गई।
इस पर हंगामा प्रदर्शन शांत हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह परिजन मोदीनगर थाना पहुंचे तो प्रधानाचार्य नहीं मिले, वहां सिर्फ चालक था। पुलिस ने पहले कहा कि लोगों का गुस्सा देखते हुए प्रधानाचार्य को निवाड़ी थाना पर भेज दिया है। लोग वहां पहुंचे तो पुलिस की बात झूठ निकली। पता चला कि उन्हें रात में ही छोड़ दिया गया था।