हाथ की नस काटने के बाद लोअर की जेब में हाथ डालकर अपार्टमेंट से बाहर जाता देवजीत
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई विकास सचदेवा ने आरोपी देवजीत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने रिपोर्ट में कर्ज के चलते ऐसे करने की आशंका जताई है। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया है कहीं न कहीं आरोपी ने कर्ज होने पर ऐसा कदम उठाया है। लेकिन कर्ज किसका और कितना है, इसकी जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिल सकी है। देर शाम आरोपी के परिजन भी असम से यहां पहुंच गए।