गाजियाबाद डबल मर्डर केस में खुलासा हुआ है कि मृतका डॉली ने खुद आरोपियों की खातिरदारी किसी रिश्तेदार की तरह की थी। दरअसल डॉली बाहर गई थी। डॉली के घर पहुंचने के बाद उमा(अम्मा) और सोनू(टेलर) की रिश्तेदारों की तरह खातिरदारी हुई। चाय नाश्ता करने के बाद उमा ने सोनू से कहा कि अब चलते हैं। उसके बाद सोनू ने जवाब दिया, जिस काम के लिए आए हैं, पहले वह तो पूरा कर लें। पढ़ें आगे कैसे दोनों आरोपियों ने हत्या और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया...