फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद डबल मर्डर: चंद घंटों में हत्याकांड का खुलासा, रिश्तेदार महिला और उसका परिचित सहयोगी गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2021 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना इलाके में हुए लूट और हत्याकांड की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू को मुठभेड़ के दौरान और परिवार की रिश्तेदार महिला उमा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटा हुआ सामान, नकदी और पिस्टल बरामद की है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गाजियाबाद जिले में हापुड़ रोड स्थित गोविंदपुरम से सटी सरस्वती विहार कॉलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। महिला और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि तीन बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे। मूलरूप से वृंदावन मथुरा निवासी लोकमनी लंबे समय से चौपला बाजार में मंदिर के पास टिक्की का ठेला लगाते हैं। उनके दो बेटे महेश (29) विवाहित है और राजकुमार (21) वर्षीय अविवाहित हैं। अभी तक इनका परिवार पीले क्वार्टर में रहता था, लेकिन दो महीने पहले ही परिवार सरस्वती विहार में शिफ्ट हुआ। 
 

4 of 6
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि महेश की पत्नी डॉली (27) और तीन बच्चे गौरी (10), मीनाक्षी (7) व  रुद्र (5), ट्यूटर अंशु (16) घर में मौजूद थी। पड़ोस में रहने वाली वंदना ने सबसे पहले घटना की जानकारी दी। वंदना ने बताया कि उनकी बेटी (ट्यूटर) अंशु डॉली के बच्चों को पढ़ाती है। वंदना ने बताया है कि वह पहले इसी घर में किरायेदार थी, लेकिन जब लोकमनी का परिवार पीले क्वार्टर से यहां पर शिफ्ट हो गया तो उन्होंने बराबर में ही किराये पर दूसरा घर ले लिया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वंदना रात को जब घर से दूध लेने के लिए निकली तो उस वक्त बेटी अंशु महेश के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी लेकिन जब लौट कर आई तो घर में सन्नाटा था। आशंका होने पर उसने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर वंदना घर के अंदर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था और तीनों बच्चों के साथ उनकी बेटी अंशु और डॉली खून से लथपथ थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद घायलों को भर्ती कराया गया। जहां पर अंशु और डॉली को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल बच्चों की हालत गंभीर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
घायल बच्ची बोले-अंकल ने पीटा, आंटी ने गोली मारी
पुलिस इस मामले में पहले परिवार से जुड़े एक कारपेंटर को आरोपी मान रही थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती एक बच्ची ने सारा मामला खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि लाल क्वार्टर में रहने वाले एक अंकल और उनकी पत्नी ने मारपीट करने के बाद परिवार के सदस्यों को मारा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें