फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः डीएलएफ कॉलोनी के एक फ्लैट में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस पहुंची तो मंजर देख रह गई हैरान

Tue, 02 Mar 2021 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी के सी ब्लॉक के एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का रविवार देर रात पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन पुरुष और छह महिलाओं को पकड़ा। आठ दिन पूर्व ही एक व्यक्ति ने दिल्ली से यहां आकर फ्लैट को किराए पर लिया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद सीओ आलोक दुबे ने बताया कि रविवार रात करीब पौने 11 बजे मुखबिर से डीएलएफ कॉलोनी के सी ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। वह और एसएचओ विष्णु कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से छह महिलाओं और तीन पुरुषों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 4800 रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। महिलाओं ने बताया कि आठ दिन पूर्व ही दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने यह फ्लैट किराए पर लिया था तभी से यहां पर सेक्स रैकेट चल रहा है। सीओ ने बताया कि आरोपी किराएदार मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी समीर व फरमान और रवि हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोन पर करते थे संपर्क 
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने परिवार के रहने के लिए बताकर यह फ्लैट किराए पर लिया था। इसकी आड़ में यहां पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। ग्राहकों से मोबाइल के जरिये कॉल कर संपर्क करते थे, जो भी पुराने ग्राहक हैं उन सभी को कॉल कर यहां का पता दिया था। एक स्थान पर कुछ दिन धंधा करने के बाद वह स्थान बदल देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पर इस तरह के कई मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं। अभी भी कई स्थानों पर यह धंधे चल रहे हैं। साहिबाबाद पुलिस से मामले में कई बार शिकायत की गई। आरोप है कि पुलिस इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है। जिससे यहां रहने वाले लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। चर्चा यह भी रही कि स्थानीय लोगों ने ही यहां पर रैकेट को पकड़ा था, लेकिन पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें