फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद छात्र की मौत मामला: जाम लगाने पर केस दर्ज हुआ तो लिखा-जिस स्कूल में तुम पढ़ रहे ई रजा, उसके हम हेड मास्टर...लोकेंद्र आर्य नाम है हमारा

Sat, 23 Apr 2022 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह आठ से 11 बजे तक जाम लगाने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता लोकेंद्र कुमार को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये लोग छात्र अनुराग की मौत के मामले में नामजद दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नेत्रपाल को थाने से छोड़ दिए जाने के विरोध में सड़क पर बैठ गए थे। मोदीनगर थाने की एसएचओ अनीता चौहान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिवक्ता ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें पोस्ट कर लोगों को उकसाया। इसके बाद लोग जाम लगाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने बलवा की धारा और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। लोकेंद्र आर्य सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। अनुराग की मौत के मामले में मोदी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और स्कूल के मालिक उमेश कुमार मोदी, प्रधानाचार्य नेत्रपाल भी नामजद आरोपी है।
विज्ञापन

2 of 11
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ पुलिस साक्ष्य न मिलने की बात कर रही है। बस के चालक ओमवीर और क्लीनर को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया था। यह केस हत्या की धारा में दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे के बाद एक और पोस्ट
मुकदमा दर्ज होने के बाद एक और पोस्ट वायरल हुई है। इसे लोकेंद्र आर्य की बताया गया है। इसमें लिखा है, जिस स्कूल में तुम पढ़ रहे ई रजा, उस स्कूल के हम हेड मास्टर रह चुके हैं। रासुका लगाओगे, वह भी फर्जी, लोकेंद्र आर्य नाम है हमारा, जरा पता कर लेना, न झूठ बोलता है, न बर्दाश्त करता है। पुलिस इस पोस्ट के बारे में भी पड़ताल कर रही है। ई रजा एसपी देहात का नाम है।


दर्दनाक हादसा: छात्र की मौत मामले में एक और पोस्ट, लिखा-जिस स्कूल में तुम पढ़ रहे ई रजा, उसके हम हेड मास्टर...लोकेंद्र आर्य नाम है हमारा

4 of 11
अनुराग की फोटो के साथ मां व बहन - फोटो : अमर उजाला
मां और बहन के थम नहीं रहे आंसू
छात्र अनुराग की मौत के बाद पूरा परिवार गम में डूबा है। उसकी मां नेहा और बहन अंजलि के आंसू थम नहीं रहे हैं। बहन खाना भी नहीं खा रही है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। कई बार तबीयत बिगड़ चुकी है। वह अनुराग की मौत से पहले ही बीमार चल रही है। अनुराग स्कूल जाते वक्त मां से कह गया था कि बहन को दवा दिला लाना। मां उसे डॉक्टर के पास ले जाती, इससे पहले ही अनुराग की मौत की खबर आ गई थी।
विज्ञापन

5 of 11
प्रधानाचार्य को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच
अनुराग की मौत के मामले में दर्ज हत्या की रिपोर्ट में पुलिस अब यह देख रही है कि इसमें स्कूल प्रबंधन की कोई भूमिका है या नहीं।

विज्ञापन

6 of 11
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बुधवार (20 अप्रैल) को गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक दर्दनाक हादसे में चौथी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र अनुराग भारद्वाज की मौत हो गई थी। दरअसल, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के छात्र ने स्कूल की चलती बस से सिर निकाला और वह लोहे के गेट से टकरा गया।
विज्ञापन

7 of 11
इसी बस में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल से 300 मीटर पहले हुआ। बस में सवार अन्य छात्रों के अनुसार अनुराग ने उल्टी करने के लिए सिर खिड़की से बाहर निकाला था। सिर बाहर निकलते ही लोहे के गेट से टकरा गया। 

8 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अनुराग की मां ने बताया कि सुबह स्कूल से सूचना दी गई कि बच्चे को चोट लगने के बाद स्कूल ले जाया गया है। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुराग मुरादाबाद में सीएमओ आफिस में तैनात नितिन भारद्वाज का इकलौता बेटा था। 

9 of 11
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में पांच घंटे हंगामा, तोड़फोड़
छात्र की मौत के बाद परिजन शव लेकर स्कूल पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग थे। इन लोगों ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग लेकर हंगामा किया। तोड़फोड़ भी की गई। केस दर्ज होने के बाद लोग चालक को उनसे सुपुर्द किए जाने की मांग करने लगे। लगभग पांच घंटे हंगामे के बाद पुलिस अफसरों के समझाने पर शांत हुए।

 

10 of 11
प्रिंसिपल को छोड़ने के बाद परिजनों ने जाम किया दिल्ली-मेरठ रोड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को थाने से छोड़ा, विरोध में परिजनों ने तीन घंटे जाम किया दिल्ली-मेरठ हाईवे
इसके अगले दिन छात्र अनुराग भारद्वाज की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर साठगांठ कर प्रधानाचार्य को थाने से छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजन नामजद प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लेट गए और जाम लगा दिया।
 
विज्ञापन

11 of 11
थाने में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा रहा। हंगामे की सूचना के बाद सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए परिजनों और पुलिस में कई बार झड़प हुई। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, एडीएम ऋतु सुहास और एसडीएम शुभांगी शुक्ला मौके पर पहुंचीं। एसपी ग्रामीण ने तीन दिन में जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया था। इसी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें