फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद डबल मर्डर: गेट पर लगा ताला और लाश पर रखा पंखा, '150 मिनट' की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 17 Sep 2021 02:14 PM IST
शाहरुख खान रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजिाबाद
विज्ञापन
1 of 7
फर्नीचर कारोबारी और बेटे की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के लोनी के ट्रॉनिका सिटी की कासिम विहार कॉलोनी में गुरुवार तड़के चाकू से गोदकर फर्नीचर कारोबारी नईमुल हसन (34) और उनके बेटे उवैस (8) की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पिता-पुत्र का गला भी रेता और फिर पंखे के मोटर से चेहरा कुचल दिया। सुबह पड़ोस में रहने वाला नईमुल का भतीजा हेलमेट लेने गया तो दोनों के शव खाट पर पड़े मिले। सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी पवन कुमार और एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। पड़ोसियों का कहना है कि नईमूउल हसन के घर से चीखने और चिल्लाने की आवाज नहीं आई है। जबकि घर 20 मीटर की दूरी पर था। बताया जा रहा है कि नईमुल हसन रोजोना सुबह करीब 6 बजे उठते थे। इसके बाद वह बाइक से अपने काम पर जाते थे। काम पर जाने के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ बात करते थे। वह उसको छोटी बहन मानते थे। 
विज्ञापन

2 of 7
पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोस में रहने वाली युवती घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। लेकिन नईमुल हसन बाहर नहीं आए। उन्होंने देखा कि घर के गेट पर ताला लगा हुआ था। पड़ोस में रहने वाली युवती ने बताया कि सुबह सात बजे तक घर के गेट पर ताला लगा हुआ था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं मृतक के ससुर नन्नू ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली तो वह करीब पौने आठ बजे मौके पर पहुंचे। यहां पहले से ही लोग मौजूद थे। दोनों के शव खाट पर पड़े हुए थे। छत का पंखा नईमुल हसन की छाती पर रखा हुआ था। 
 

4 of 7
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं मृतक के भाई ममनून हसन ने बताया कि करीब साढ़े 9 बजे उन्होंने अपने बेटे को नईमुल हसन के घर हेलमेट लेने भेजा था। उनके बेटे ने तुरंत वापस आकर घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह नईमुल हसन के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रात के समय किस ने दोनों को मारा है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी युवती के मुताबिक, सुबह सात बजे घर के गेट पर ताला लगा हुआ था। वहीं ससुर बोले की पौने आठ बजे हत्या की सूचना पर वह घर पहुंचे। उधर भाई ने इस घटना की जानकारी साढ़े 9 बजे होना बताया। सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 9 बजे की बीच नईमुल हसन घर से कहां गए थे। किस से मिले, बाइक भी घऱ पर खड़ी थी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी युवती और ससुर के बयानों के अनुसार तो साढ़े 6 बजे से पौने आठ बजे के दौरान हत्या हो गई। लेकिन परिवार को परिवार के अन्य सदस्यों को साढ़े 9 बजे सूचना मिली। सुबह साढ़े 6 बजे से पोने आठ बजे के बीच हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पड़ोसी युवती समेत अन्य लोगों से बयान लिए है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि नईमुल हसन के घर से चीखने और चिल्लाने की आवाज नहीं आई है। जबकि घर 20 मीटर की दूरी पर था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एडीजी, आईजी, एसएसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
कासिम विहार कॉलोनी में हुए डबल मर्डर की सूचना पर बुधवार शाम एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरक्षण किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें