नई दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के लगेज कोच में शनिवार सुबह आग लग गई। ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ के कांस्टेबल ने लगेज कोच से धुआं निकलता देखा। उसने इसकी सूचना गार्ड और स्टेशन स्टाफ को दी। उस समय ट्रेन में कई सौ यात्री सवार थे। गनीमत रही कि आग यात्री कोच तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लगेज कोच से बोतलों में ज्वलनशील पदार्थ (सैनिटाइजर जैसा) मिला है।
विज्ञापन
2 of 6
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के लगेज कोच में आग देख यात्री सहम गए। जिस समय ये हादसा हुआ, बीस कोच की इस ट्रेन में कई सौ यात्री सवार थे। घटना का पता चलते ही उनमें अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग वाले कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया था। लेकिन यात्रियों के मन में डर था कि कहीं शार्ट सर्किट की वजह से किसी और कोच में ऐसा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
3 of 6
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पूरी ट्रेन की चेकिंग के बाद सुबह 8:20 बजे उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। जिस लगेज कोच में आग लगी थी, उसके आधे हिस्से में जनरेटर लगा था। ट्रेन के अगले और पिछले हिस्से में दो जनरेटर लगे होते हैं और इन्हीं से कोच की लाइटें और एसी चलते हैं। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगेज रूम में आग लगी। इसकी वजह से ट्रेन के यात्रियों में डर बन गया था कि किसी और कोच में शॉर्ट सर्किट न हो जाए। बीते सप्ताह दिल्ली देहरादून शताब्दी के एक कोच में भी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
4 of 6
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार और देहरादून के बीच हुए इस हादसे में आरपीएफ स्टाफ ने यात्रियों को सकुशल बचा लिया था। शनिवार को लखनऊ शताब्दी में हुए इस हादसे ने देहरादून शताब्दी की घटना की याद ताजा कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों का कहना था कि यदि लगेज कोच को ट्रेन से अलग करने में देरी होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
5 of 6
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद रेलवे के स्थानीय अधिकारियों की टीम ने डिवीजन मुख्यालय को ज्वाइंट रिपोर्ट भेजी है। स्टेशन अधीक्षक के नेतृत्व में बनी इस टीम में कोच एंड वैगन, इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट समेत कई विभाग के आधिकारी शामिल थे। इस रिपोर्ट में मुख्याल को लिखित में हादसे और उसके बाद बचाव व राहत कार्य के घटनाक्रम की जानकारी भेजी जाती है।
नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के लगेज कोच को सील कराकर दिल्ली भेज दिया गया। शनिवार दोपहर 1:52 बजे कोच को रवाना किया गया। इसके बाद दो बजे प्लेटफार्म नंबर-2 अंबाला इंटरसिटी को लेकर यातायात सुचारु करा दिया। कोच के सामान को भी सील कर दिया गया है। वहीं लगेज कोच को हटाकर सुबह 8:20 बजे ही लखनऊ शताब्दी के साथ डीजल इंजन लगाकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया था। इस हादसे में रेलवे स्टाफ, गार्ड और आरपी की सक्रियता की वजह से ही आग बढ़ने से रोक ली गई थी। -मधुकांत सिंह, एरिया ऑफिसर, रेलवे