उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हाल ही में दो लड़कियों का बुलेट पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक लड़की बाइक चला रही थी और एक उसके ऊपर बैठी थी। इस मामले में नया मोड़ आ गया है। अब लड़कियों ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पढ़िए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
बाइक स्टंट करती युवतियांं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बुलेट पर स्टंट की वीडियो वायरल से चर्चा में आई युवती ने कविनगर थाने में अनुराग वर्मा नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि फेसबुक पर शेयर उसके इंटरव्यू की पोस्ट पर आरोपी ने उनके संबंध में अशोभनीय व आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे उन्हें भारी आघात पहुंचा है। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
बुलेट पर हुए ई-चालान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का कहना है कि बुलेट पर स्टंट करने की वीडियो वायरल होने पर एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा उसका इंटरव्यू लिया गया था। इंटरव्यू की क्लिप उसने अपने व्हॉट्सएप स्टेटस और फेसबुक पर पोस्ट की थी। आरोप है कि अनुराग वर्मा नामक शख्स ने उसकी पोस्ट पर अश्लील और अशोभनीय टिप्पणी की। जिससे उसे मानसिक और सामाजिक आघात पहुंचा है।
4 of 5
दो महिलाओं का बाइक स्टंट
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर अनुराग वर्मा नामक शख्स के खिलाफ अश्लीलता और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर युवती को लेकर अश्लील व आपत्तिजनक कमेंट किया है। एसएचओ कविनगर का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए साइबर सेल से मदद ली जा रही है। आरोपी को जल्द ट्रेस करके उसे जेल भेजा जाएगा।
पुलिस ने किया था 11 हजार का चालान
चार दिन पहले सोशल मीडिया पर उक्त युवती का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक अन्य युवती के साथ बुलेट पर स्टंट कर रही थी। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने युवती का 11 हजार रुपये का चालान काटा था। इसके बाद युवती सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में आ गई थी। इसी मामले को लेकर एक चैनल द्वारा उसका इंटरव्यू लिया गया था।