फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ढाबे वाले ने नशे में किया फोन...बोला- कविनगर में बम है, उड़े पुलिस के होश

Sat, 20 Mar 2021 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ढाबा संचालक ने यूपी-112 पर कविनगर में बम होने की सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस घंटों खाक छानती रही, लेकिन बम नहीं मिला। कॉल करने में इस्तेमाल नंबर की डिटेल निकालकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ आरोपी ने बताया कि उसने नशे की हालत में बम की फर्जी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे यूपी-112 पर एक कॉल आई थी। जिसमें कॉलर ने कविनगर में बम होने की सूचना दी थी। बम की सूचना पर कविनगर पुलिस समेत कई थानों की पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के साथ कविनगर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे तक बम का कोई सुराग न लगने पर पुलिस कॉलिंग में इस्तेमाल नंबर की डिटेल निकालकर आरोपी तक पहुंचने में जुट गई। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
सीओ ने बताया कि कॉलिंग में इस्तेमाल नंबर कविनगर क्षेत्र के गांव बम्हैटा के पते पर खरीदा गया था। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सीओं मुताबिक अशोक कुमार नासिरपुर फाटक के पास ढाबा चलाता है। उसने नशे में फोन किया था। मोबाइल कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

4 of 6
फाइल फोटो
लखनऊ मेल को उड़ाने की धमकी, एक घंटे ट्रेन रोकी
दिल्ली से लखनऊ जा रही लखनऊ मेल में बम होने की सूचना पर सनसनी फैल गई। ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर एक घंटे तक रोककर बम व डॉग स्क्वॉयड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला गया तो उनमें अफरातफरी मच गई। बाद में सूचना फर्जी निकली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
बृहस्पतिवार रात दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली लखनऊ मेल में बम रखा होने की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली। रात करीब 12 बजकर 04 मिनट पर ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन को यहां एक घंटे तक रोककर बम व डॉग स्क्वॉयड के साथ जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने कोना-कोना खंगाला, लेकिन बम नहीं मिला। बाद में बम की सूचना फर्जी निकलने पर रेलवे पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। गाजियाबाद जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर अमीराम का कहना है कि लखनऊ मेल में बम की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सूचना फर्जी निकलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले भी मिली हैं धमकी
2019 में गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद में धमाकों की धमकी देने का मामला सामने आया था। इसमें पता चला था कि धमकी 11वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर से वाई-फाई के जरिए दी थी। पूछताछ में उसने बताया कि अवेडनसडे मूवी उसने कई बार देखी है। उसी के आधार पर उसने धमकी दी। उसके द्वारा 2019 में 24 जनवरी की देर शाम और 25 जनवरी की सुबह दो बार कविनगर क्षेत्र में सात स्थानों और नगर कोतवाली क्षेत्र में बम रखे जाने और उसे उड़ाने की धमकी दी गई थी। इनमें गोविंदपुरम का रेडिएंट पब्लिक स्कूल भी शामिल था। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने संघन तलाशी की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें